केएल राहुल और LSG मालिक के बीच मैच के बाद हुई बात, नाराज दिखे संजीव गोयनका

KL Rahul Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और LSG के मालिक संजीव गोयनका एक वीडियो चर्चा में है। ये वीडियो सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद का है।

KL Rahul Sanjiv Goenka IPL 2024

KL Rahul Sanjiv Goenka

KL Rahul Sanjiv Goenka: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा कर तूफान मचा दिया। एसआरएच के बल्लेबाजों ने महज 9.4 ओवर में 166 रनों का लक्ष्य 10 विकेट रहते पार कर लिया। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले पावरप्ले में ही 107 रन कूट डाले।

विज्ञापन

केएल राहुल और संजीव गोयनका बातचीत करते आए नजर 

दोनों ओपनर्स ने एलएसजी के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इस मैच के बाद कप्तान केएल राहुल पर टॉस के बाद बल्लेबाजी चुनने जैसे कई सवाल उठ रहे हैं। इस मैच के बाद उनका और लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कप्तान केएल राहुल से चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

नाराज दिखे संजीव गोयनका

वीडियो में देखा जा सकता है कि संजीव गोयनका काफी निराश नजर आते हैं। वह किसी बात को लेकर नाराज होते हैं और फिर केएल से कुछ कहते हैं। इस बीच केएल भी उन्हें कुछ समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन एलएसजी के मालिक की नाराजगी कम होती नजर नहीं आती।

विज्ञापन

बंद कमरे में हो सकती थी बात

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत चलती रहती है। मैच सेंटर लाइव के दौरान प्रजेंटेटर भी इस बात को कहते नजर आते हैं कि मैदान पर इस तरह की बातचीत नहीं होनी चाहिए। यदि कुछ मसले भी हैं, तो उन्हें बंद कमरों में डिस्कस किया जाना चाहिए क्योंकि यहां कई कैमरे आपको रिकॉर्ड कर रहे होते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि केएल और संजीव गोयनका का वीडियो उस समय सामने आया है, जब दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल अपने रिएक्शन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने संजू सैमसन के आउट होने के बाद अतिउत्साह में रिएक्ट किया था। हालांकि बाद में उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ