IPL 2024: RCB और CSK के बीच खेला जाएगा ओपनिंग मैच, जानें कैसा है दोनों के बीच हेड 2 हेड रिकॉर्ड

RCB vs CSK Head to Head Record: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का पहला मैच खेला जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं दोनों टीमों के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड।

IPL 2024 Season 17 Schedule Opening Match CSK vs RCB Head to head record

RCB vs CSK Head to Head Record: आईपीएल सीजन 17 का शेड्यूल आज शाम जारी हो सकता है। कल से ही ऐसी खबर चल रही है कि 22 फरवरी को शाम 5 बजे आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि आईपीएल का ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चेन्नई और बैंगलोर के फैंस में अलग लेवल का उत्साह देखा जा रहा है। एक ओर जहां चेन्नई की टीम पिछले आईपीएल सीजन की विनिंग टीम है, दूसरी ओर आरसीबी की टीम पहली ट्रॉफी उठाने का सपना देख रही है। चलिए आपको बताते हैं दोनों टीमों के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड।

https://twitter.com/Babu_K_08/status/1760513751168794779

31 बार आमने-सामने हो चुकी है दोनों टीमें

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीम है। चेन्नई ने अभी तक खेले गए 16 आईपीएल टूर्नामेंट में 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। चेन्नई के अलावा मुंबई भी 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी है। दूसरी ओर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कोशिश तो हर सीजन रहती है कि आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर सके, लेकिन अभी तक एक बार भी खिताब जीतने का सपना सच नहीं हो सका है। बता दें कि चेन्नई और आरसीबी के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 31 बार आमना-सामना हुआ है। 31 बार हेड 2 हेड टक्कर में चेन्नई की टीम आरसीबी से कहीं आगे है।

चेन्नई का रिकॉर्ड आरसीबी से कहीं बेहतर

चेन्नई आरसीबी के खिलाफ खेले गए कुल 31 मैचों में से 20 मैच अपने नाम कर चुकी है। दूसरी ओर आरसीबी सीएसके के खिलाफ सिर्फ 10 मैच ही जीत पाई है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। इससे साफ है कि आमने-सामने टक्कर में सीएसके आरसीबी से कहीं आगे है। ऐसे में आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच में अगर आरसीबी और सीएसकी की टक्कर होती है, तो कोहली की टीम को अधिक सावधान रहने की और बेहतर खेल दिखाने की जरूरत होगी। किसी एक पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने की बात करें, तो इसमें भी चेन्नई की टीम आगे है। सीएसके ने बैंगलोर के खिलाफ अधिकतम 226 रन बनाए हैं। इसके अलावा बैंगलोर की टीम चेन्नई के खिलाफ किसी एक मैच में 218 रन बना पाई है।

https://twitter.com/mahicharan31/status/1759557522417955298

70 रन है आरसीबी का न्यूनतम स्कोर

दूसरी ओर न्यूनतम स्कोर की बात करें, तो यहां भी आरसीबी चेन्नई से पीछे है। आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ एक पारी में न्यूनतम 70 रन बनाए हैं। वहीं, सीएसके की टीम एक मैच में आरसीबी के खिलाफ न्यूनतम 82 रन बनाई है। आंकड़े इस बात की ओर चीख-चीख कर इशारा कर रहे हैं कि चेन्नई की टीम आरसीबी से हर मायने में बेहतर है। लेकिन एक चीज है जहां आरसीबी भी चेन्नई से आगे है, वह है ट्रॉफी जीतने का उत्साह। आरसीबी की टीम अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, इस कारण से वह जब भी आईपीएल खेलती है, ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जोर लगा देती है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अगर ओपनिंग मैच चेन्नई और आरसीबी के बीच होता है, तो इस बार जीत किसकी होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ