फाइनल में रजत पाटीदार का बड़ा धमाका, 202 के स्ट्राइक रेट से रन कूट अय्यर की टीम को पिलाया पानी
Rajat Patidar: रजत पाटीदार ने मुंबई के खिलाफ फाइनल मैच में तूफानी पारी खेली है। वह अपनी टीम के लिए वन मैन आर्मी साबित हुए।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Rajat Patidar: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 15 दिसंबर को मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जा रहा है। फाइनल मैच में मध्य प्रदेश की ओर से रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला। फाइनल मैच में पाटीदार का बड़ा धमाका देखने को मिला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई टीम को अकेले ही पानी पिला दिया।
पाटीदार ने फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने एमपी की ओर से इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए। एमपी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने अपने विकेट जल्द ही खो दिए थे। लेकिन इसके बाद मोर्चा पाटीदार ने संभाला। उन्होंने 40 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान पाटीदार के बल्ले से 202.50 के स्ट्राइक रेट से 6 चौके और 6 छक्के निकले। पाटीदार की पारी की बदौलत एमपी ने इस मैच में सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
Rajat Patidar deserves a call to the Indian T20I team. 🇮🇳 pic.twitter.com/7QpgxgK7Nh
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 15, 2024
पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप हुए। अरपित गौड़ ने 3 और हर्षल गवाली ने 2 रन बनाए। इसके अलावा हरप्रीत सिंह भाटिया ने 23 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 9 गेंदों में 17 रन बनाए। पाटीदार की अर्धशतकीय पारी के दम पर एमपी ने 20 ओवर में 174/8 रन बनाए। मुबंई को खिताब जीतने के लिए अब 20 ओवर में 175 रन बनाने होंगे।
शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में मुंबई के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने एमपी के सलामी बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। ठाकुर ने 41 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा रॉयस्टन एच डायस ने 3 ओवर में 32 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं शिवम दुबे को 1 सफलता मिली।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रजत पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। उन्होंने अब तक खेले गए 10 मैचों में 61.14 की औसत के साथ 428 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान पाटीदार ने 32 चौके और 27 छक्के अपने नाम किए हैं। पाटीदार ने 5 अर्धशतक भी जमाए हैं। आईपीएल 2025 से पहले रजत ने हुंकार भर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: