IND vs ENG: चौथे टेस्ट में भारत की सीरीज जीतने पर नजर, जानें कैसा है रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

India vs England Ranchi Test Record : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया का रिकॉर्ड रांची स्टेडियम में काफी शानदार है। हालांकि यह आखिरी टेस्ट मैच 2019 में खेला गया था। जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 202 रन से हराया था। टीम इंडिया एक बार फिर अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी।

India vs England JSCA International Stadium Complex Ranchi Indian Team Records

India vs England Ranchi Test Record :भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच शुक्रवार 23 फरवरी को रांची में खेला जाएगा। रांची टेस्ट जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। टीम इंडिया रांची टेस्ट जीतने के बाद सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जबकि इंग्लिश टीम भी यह टेस्ट जीतने के बाद सीरीज बराबर करना चाहेगी। बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला गया था। जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से मात दी थी।

दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला गया था। इस मैच में रोहित की सेना ने शानदार वापसी करते हुए 106 से अंग्रेजों को मात दी थी और तीसरा टेस्ट मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को 434 रन के बड़े अंतर से हरा दिया था। अब चौथे टेस्ट में भी कप्तान रोहित शर्मा की नजर बड़ी जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। उससे पहले चलिए आपको बताते हैं कि कैसे हैं भारतीय टीम के रांची में आंकड़े ।

भारत ने 2017 में खेला था पहला टेस्ट

रांची स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 2017 में  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला था। हालांकि पांच दिन बाद भी मैच का परिणाम नहीं निकल पाया था और अंत में यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 451 रन बनाए थे। इसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने आई तो चेतेश्वर पुजारा के दोहरे शतक और रिद्धिमान शाह के शतक की मदद से पहली पारी में 603 रन बनाए थे।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैदान पर 6 विकेट पर 204 रन बनाती है। हालांकि यह मैच ड्रॉ पर समाप्त होता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में  रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में अर्धशतक और पांच विकेट लिए थे। जबकि दूसरी पारी में जडेजा ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था।

भारत ने 2019 में खेला दूसरा टेस्ट

2017 में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैच खेलने के बाद भारत ने यहां दूसरा टेस्ट मैच 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस टेस्ट में टीम इंडिया ने यादगार जीत दर्ज की थी। भारत ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे के शतक की मदद से पहली पारी में 497 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में 162 और दूसरी पारी में 133 रन पर ढेर हो जाती है। भारत ने यह टेस्ट मैच पारी और 202 रन से जीता था। भारत की रांची टेस्ट में यह एकमात्र जीत है। इसके बाद से रांची में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ