RCB vs CSK: विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में रचा इतिहास, कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा

IPL 2024 RCB vs CSK Virat Kohli Record: विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने आईपीएल के एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरा रिकॉर्ड भी सेट किया।

Virat Kohli RCB IPL 2024

Virat Kohli RCB IPL 2024

IPL 2024 RCB vs CSK Virat Kohli Record: किंग कोहली के नाम से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर में नित नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इनमें से एक रिकॉर्ड तो ऐसा है, जिसे आईपीएल में अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

विज्ञापन

विराट कोहली एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चिन्नास्वामी में 3 हजार से ज्यादा रन बना लिए हैं। कोहली के बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम है। जिन्होंने वानखेड़े में 2295 रन जड़े हैं। वहीं तीसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स हैं। एबी ने चिन्नास्वामी में 1960 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

शिखर धवन के बाद दूसरे बल्लेबाज 

इसी के साथ विराट कोहली एक और एलीट लिस्ट में शामिल हो गए। वह आईपीएल में 700 चौके जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। विराट ने शार्दुल ठाकुर के खिलाफ दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका ठोका। इसी के साथ वह इस क्लब में शामिल हो गए। विराट ने यह कीर्तिमान 243वीं पारी में हासिल किया। जबकि धवन ने 221 पारियों में 768 चौके ठोके हैं। रोहित शर्मा ने 599 चौके लगाए हैं।

विज्ञापन

क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी 

इसी के साथ विराट कोहली ने दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। विराट कोहली आईपीएल में दो बार 700 प्लस रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने इससे पहले 2016 में 973 रन जड़े थे। जबकि क्रिस गेल की बात की जाए तो उन्होंने भी दो बार ये कारनामा किया है। गेल ने 2012 और 2013 सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए थे।

विज्ञापन

कोहली ने ठोके 47 रन

कोहली इस मैच में 9वें ओवर तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 10वें ओवर में मिशेल सेंटनर की गेंद पर मात खा गए। सेंटनर की गेंद को विराट कोहली पढ़ नहीं पाए और लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल सीधा डेरिल मिशेल के हाथों में चली गई। हालांकि यहां मिशेल का बैलेंस बिगड़ा। वह बाउंड्री पार तक चले गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बॉल को बाहर फेंक दिया। इसके बाद अंदर आकर बॉल को कैच कर लिया।इस तरह विराट कोहली की शानदार पारी का अंत हुआ। कोहली ने अपनी शानदार पारी में 29 गेंदों में 3 चौके-4 छक्के जड़कर 162.07 की स्ट्राइक रेट से 47 रन ठोके। इस तरह वह अर्धशतक के करीब आकर चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ