IPL 2024: 'वेंटिलेटर से बाहर लेकिन आईसीयू में RCB..' पूर्व दिग्गज का टीम पर बड़ा बयान

IPL 2024 RCB: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराया था। आरसीबी की इस जीत के बाद पूर्व दिग्गज टीम को लेकर कहा कि टीम अभी आईसीयू में है।

ipl 2024 rcb ajay jadeja reaction gt vs rcb virat kohli mohammed siraj

ipl 2024 rcb ajay jadeja reaction gt vs rcb Image Credit: Social Media

IPL 2024 RCB: आईपीएल 2024 में खराब शुरुआत के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। आरसीबी ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत हासिल की है। जिसमें आरसीबी ने एक बार सनराइजर्स हैदराबाद और 2 बार गुजरात टाइटंस को हराया है।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आरसीबी के सामने शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस थी। आरसीबी ने इस मैच में गुजरात को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी अब प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं इस मैच में आरसीबी की जीत के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

ICU में आरसीबी की टीम

आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2024 में अपनी चौथी जीत दर्ज की है। इस दौरान जियो सिनेमा पर बोलते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि इस जीत के साथ आरसीबी वेंटिलेटर से बाहर है लेकिन वे अभी भी आईसीयू में है। आरसीबी के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का काम किया है। जो डिपार्टमेंट अभी तक आरसीबी का कमजोर था उसने अच्छा किया है।

विज्ञापन

प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 147 रनों पर ढेर हो गई थी। जिसके बाद इस लक्ष्य को आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 13.4 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने कमाल की पारियां खेली। डु प्लेसिस ने 64 और विराट ने 42 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने अच्छा काम किया। सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इस जीत के साथ ही अब आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें नबंर से सीधे सातवें नंबर पर आ गई है। आरसीबी ने इस मैच को जीतकर अभी भी अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ