IPL 2024: हेनरिक क्लासेन को भीड़ ने घेरा, भड़क गया सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाज Viral Video

IPL 2024 Heinrich Klaasen Angry Video : सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बल्लेबाज फैंस पर गुस्सा करते हुए दिख रहा है।

ipl 2024 Heinrich Klaasen angry with fans viral video social media

ipl 2024 Heinrich Klaasen angry with fans viral video social media

IPL 2024 Heinrich Klaasen Angry Video : सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2024 में काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते हैदराबाद की टीम कई बार इस सीजन से 200 से ज्यादा स्कोर बना चुकी है। इस सीजन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने भारतीय फैंस को अपना दिवाना बना लिया है।

विज्ञापन

हाल ही में हेनरिक क्लासेन हैदराबाद के एक मॉल में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ टीम के दूसरे खिलाड़ी जयदेव उनादकट भी शामिल थे। इस दौरान मॉल में फैंस की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। भीड़ से घिरा देखकर हेनरिक क्लासेन थोड़े भड़कते हुए भी दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

फैंस की भीड़ पर निराश हुए क्लासेन

दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान हेनरिक क्लासेन हैदराबाद के एक मॉल में पहुंचे थे। जहां क्लासेन की आने की खबर सुनते ही काफी ज्यादा मात्रा में भीड़ देखी गई। इस दौरान क्लासेन भीड़ से घिरे हुए दिखें थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि क्लासेन भीड़ को शांत कराते हुए भी देखे गए।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में क्लासेन का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है। बात अगर टीम की बल्लेबाजी की करे तो वो बाकी टीमों से कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा मिलकर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हैं। इसके बाद हेनरिक क्लासेन टीम के लिए अच्छा फिनिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

अभी तक इस सीजन क्लासेन ने 10 मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 189 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक भी निकले हैं। इस सीजन क्लासेन हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों में से 6 मैत जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ