IPL 2024: MI ने अर्जुन तेंदुलकर और ईशान किशन को सुनाई सजा, जानें क्यों गुस्साए कोच

Mumbai Indians Sentenced Arjun Tendulkar and Ishan Kishan: मुंबई इंडियंस ने अपने दो खिलाड़ी ईशान किशन और अर्जुन तेंदुलकर को सजा सुना दी गई है। एमआई ने राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले दोनों खिलाड़ियों को सजा सुना दी है।

IPL 2024 Mumbai Indians sentenced Arjun Tendulkar and Ishan Kishan Superhero dress

ईशान किशन और अर्जुन तेंदुलकर।

Mumbai Indians Sentenced Arjun Tendulkar and Ishan Kishan: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेलना है। इस मैच में एमआई की पूरी कोशिश होगी कि जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत की जाए। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी ही टीम के 2 खिलाड़ियों को सजा सुना दी है। मुंबई टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को सजा सुना दी है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने क्या सजा सुनाई

मुंबई इंडियंस शुक्रवार देर शाम ही राजस्थान के खिलाफ मैच खेलने के लिए जयपुर पहुंच गई। इस दौरान ईशान किशन और अर्जुन तेंदुलकर सुपरहीरो की ड्रेस में नजर आए। दोनों खिलाड़ियों ने इस कारण से खूब सुर्खियां बटोर ली, लेकिन आपको बता दें कि दोनों खिलाड़ियों ने शौक से सुपरहीरो की ड्रेस नहीं पहने थे, बल्कि उन्हें सजा दी गई थी। ईशान और अर्जुन मीटिंग में देरी से पहुंचे थे, इस कारण से दोनों को सजा दी गई थी कि सुपरहीरो की ड्रेस पहनकर जयपुर जाना है। इस कारण से दोनों ने ये ड्रेस पहने थे। इससे पहले एक बार ईशान किशन को यह सजा सुनाई गई थी, इस कारण से वह अकेले सुपरहीरो की ड्रेस पहने नजर आए थे, लेकिन इस बार ईशान के साथ-साथ अर्जुन भी मीटिंग में देरी से पहुंचे थे।

विज्ञापन

अंकतालिका में दोनों टीमों की स्थिति

मुंबई इंडियंस की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में कुछ खास नहीं है। इस सीजन एमआई ने अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, इनमें से 3 मैचों में जीत मिली है। 3 जीत के साथ एमआई की टीम अभी अंकतालिका में छठे स्थान पर विराजमान है। इसके अलावा राजस्थान भी 7 मैच खेल चुकी है, इनमें से 6 मैचों में जीत मिली है। राजस्थान फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है। अगर राजस्थान अगला मुकाबला जीत जाती है, तो वह अंकतालिका में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से सिर्फ एक कदम दूर रह जाएगी, दूसरी ओर मुंबई इस मैच को अपने नाम करने के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ