IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने छक्का ठोक जड़ी सेंचुरी, बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav Century: सूर्यकुमार यादव ने छक्का ठोक अपनी सेंचुरी पूरी की और इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को शानदार जीत दिला दी।

Suryakumar Yadav Century

Suryakumar Yadav Century

विज्ञापन

Suryakumar Yadav Century: टी-20 इंटरनेशनल के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश कर फैंस को खुश कर दिया है। सोमवार को सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्या ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी सेंचुरी छक्का ठोक पूरी की और इसी के साथ मुंबई इंडियंस को बड़ी जीत दिला दी।

सूर्यकुमार यादव ने बनाए ये रिकॉर्ड

इस जीत के साथ ही सूर्या ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए। वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। सूर्या ने अब तक एमआई के लिए दो शतक जमाए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी की।

विज्ञापन

वहीं टी-20 करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सूर्या पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्या ने 6 शतक जमाए हैं। इस मामले में विराट कोहली 9 शतक के साथ नंबर-1 पर काबिज हैं।

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए चौथे विकेट के मामले में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की। वानखेड़े में दोनों ने मिलकर 143 रन ठोके।

विज्ञापन

टी-20 करियर में चौथे स्थान और उससे नीचे उतरने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सूर्या तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्या ने इस मामले में 4 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर ग्लेन मैक्सवेल 5 शतकों के साथ काबिज हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

फाइटिंग स्पिरिट दिखाई

खास बात यह है कि सूर्या ने ये सेंचुरी फाइटिंग स्पिरिट के साथ जड़ी। उन्हें दौड़ने में थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन फिर भी वे योद्धा की तरह लड़ते रहे और अंत में मैच फिनिश करके ही लौटे। एक से एक स्टाइलिश शॉट, 360 डिग्री बल्लेबाजी… इस पारी के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज क्यों कहा जाता है। सूर्यकुमार ने इस मैच में कुल 51 गेंदें खेलीं। जिसमें उन्होंने 12 चौके-6 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 102 रन जड़े।

दूसरे छोर पर उनका साथ तिलक वर्मा ने दिया। तिलक ने 32 गेंदों में 37 रन जड़े। सूर्या और तिलक की इस शानदार बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस ने इस मैच में 174 रन का लक्ष्य 16 गेंद रहते 7 विकेट से हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ