Pakistan Cricket Team

T20 WC 2024: टीम इंडिया के बाद पाकिस्तान ने रिवील की जर्सी, नए अंदाज में नजर आई बाबर की सेना

Pakistan Cricket Team Jersey: पाकिस्तान की टीम ने अपनी जर्सी रिवील कर दी है। बाबर आजम की टीम नए अंदाज में नजर आई है।

Pakistan Cricket Team Jersey: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अधिकतर टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही नई जर्सी भी रिवील की जा रही हैं। टीम इंडिया ने सोमवार को वर्ल्ड कप के लिए अपनी जर्सी रिवील की। इसके बाद पाकिस्तान ने भी अपनी जर्सी रिवील कर दी है। नई जर्सी में बाबर की सेना नए अंदाज में नजर आई है।

विज्ञापन

पाकिस्तान की जर्सी में गहरे हरे और काले रंग का समावेश किया गया है। जबकि जर्सी पर एक स्टार भी लगा है। जो पाकिस्तान के एक वर्ल्ड कप जीतने का प्रतीक है। पाकिस्तान ने 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।

विज्ञापन

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप शेड्यूल की बात की जाए तो बाबर आजम की टीम को ग्रुप ए में भारत के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ 6 जून को खेलेगी। इसके बाद 9 जून को भारत के खिलाफ महामुकाबला होगा।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ