KL Rahul
विज्ञापन

IPL 2024: केएल राहुल की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या आईपीएल में वापसी कर पाएंगे खिलाड़ी

IPL 2024: भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की हेल्थ पर बड़ा अपडेट आया है। राहुल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच चोटिल होकर बाहर हो गए थे। अब खिलाड़ी की वापसी को लेकर नया अपडेट आया है। जानें कब तक वापसी कर सकेंगे केएल राहुल।

IPL 2024: भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में राहुल ने सिर्फ एक ही मैच खेले फिर चोटिल होकर पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। पहले तो उम्मीद जताई जा रही थी कि खिलाड़ी सिर्फ एक मैच के लिए बाहर हुए हैं, वह तीसरे मुकाबले में वापसी कर लेंगे। लेकिन वह चोट से नहीं उबर पाए और पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए। राहुल के चोटिल होने से लखनऊ सुपरजाइंट्स के फैंस भी टेंशन में आ गए कि वह आईपीएल खेल पाएंगे या फिर नहीं। कुछ दिन पहले मीडिया में ऐसी खबरें भी चल रही थी कि खिलाड़ी आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं। अब राहुल की हेल्थ पर नया अपडेट आया है।

https://twitter.com/_ujjW4L_/status/1764538730038301176

Advertisment

रिटर्न टू प्ले सर्टिफिकेट का इंतजार

केएल राहुल आखिरी आईपीएल सीजन में भी 9 मुकाबले खेलने के बाद चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इससे लखनऊ की टीम को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा था। ऐसे में फैंस खुश थे कि आईपीएल 2024 में वह एक बार फिर से अपने कप्तान को खेलते देख सकेंगे, लेकिन राहुल की चोट ने फैंस की उत्साह पर पानी फेर दिया। अब टाइम्स ऑफ इंडिया ने केएल राहुल को लेकर नया अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि राहुल मेडिकल टीम से परामर्श लेने के लिए लंदन गए हुए थे। वह रविवार को ही लंदन से वापस आए हैं। फिलहाल वह लंदन से लौटने के बाद बेंगलुरु पहुंचे हैं, जहां वह बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जांच करवा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि खिलाड़ी को एनसीए से रिटर्न टू प्ले सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

विज्ञापन

क्या आईपीएल 2024 खेलते दिखेंगे राहुल

केएल राहुल भी चोट के बाद वापसी करने के लिए आतुर हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेलते दिखेंगे। इससे लखनऊ सुपरजाइंट्स के फैंस में खुशी की लहर है। राहुल की वापसी से लखनऊ की टीम और अधिक मजबूत हो गई है। बता दें कि केएल राहुल इन दिनों काफी फॉर्म में चल रहे हैं। खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी शानदार पारी खेली थी। उन्होंने मैच की पहली पारी में 123 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2024 में भी अपने बल्ले से खूब धूम मचाते नजर आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ