IPL 2024 : केएल राहुल की आईपीएल में वापसी पर सस्पेंस, इलाज के लिए अचानक रवाना हुए लंदन

KL Rahul Suspense on Playing IPL 2024 : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को एक बार फिर चोट के चलते लंदन जाना पड़ा है। दरअसल केएल राहुल अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और उन्हें बल्लेबाजी के दौरान दर्द का सामना करना पड़ा रहा है। अब उनके आईपीएल 2024 में खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

IPL 2024 KL Rahul London Right Quadriceps Pain While Batting Suspense Playing

KL Rahul Quadriceps Pain Suspense on Playing IPL 2024: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल अभी तक अपनी पुरानी चोट से पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं। जिसे लेकर उन्हें अब इलाज के लिए लंदन जाना पड़ा है। इसके बाद केएल राहुल की इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में वापसी को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। खबरें यह भी आ रही हैं कि वह आईपीएल 2024 से पहले पूरी तरह से फिट होना चाहते हैं जिसके चलते उन्हें अचानक लंदन में इलाज के लिए जाना पड़ा है।

बता दें कि हैदराबाद टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल को फिर से क्वाड्रिसेप्स (मांसपेशी में खिंचाव) जूझना पड़ा था। जिसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। अब ऐसे में केएल राहुल को इलाज के लिए लंदन जाना उनके आईपीएल 2024 में खेलने पर भी सस्पेंस खड़ा कर रहा है।

बैटिंग करते वक्त होता है दर्द

हैदराबाद टेस्ट के बाद केएल राहुल विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर हो गए थे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन मैचों के लिए केएल राहुल को स्क्वॉड में शामिल किया गया था। पर वह अभी तक प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो पाए हैं। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा था कि केएल राहुल 90 प्रतिशत फिट हो चुके हैं। उनके 10 प्रतिशत फिट होने का इंतजार सभी कर रहे हैं।

https://twitter.com/wrdhnx/status/1762740458986365042

बता दें कि केएल राहुल को बल्लेबाजी करते समय एक बार फिर क्वाड्रिसेप्स (मांसपेशी) में दर्द हो रहा है और उनके पूरी तरह से फिट होने के बाद ही वह टीम में वापसी कर पाएंगे। बीसीसीआई केएल राहुल की फिटनेस को लेकर कोई भी रिस्क उठाना नहीं चाहती है। जिसके कारण उन्हें एक बार फिर इलाज के लिए लंदन भेजा गया है।

आईपीएल से पहल होना चाहते हैं फिट

आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च से खेला जाएगा तो वहीं केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच 24 मार्च को राजस्थान रॉयल के खिलाफ है। जिसमें अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। बता दें कि केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं के साथ-साथ एक अहम बल्लेबाज भी है। अगर वह आईपीएल में पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो ऐसे में उनकी टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

वहीं केएल राहुल भी आईपीएल 2024 से पहले जल्द से जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपनी टीम के साथ जुड़ना चाह रहे हैं। हालांकि उसके लिए उन्हें 24 मार्च से पहले अपनी फिटनेस को पूरी तरह से साबित करनी होगी। जिसके बाद ही वह आईपीएल 2024 में खेल पाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए केएल राहुल अहम

आईपीएल 2024 के बाद जून में वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेला जाना है। वर्ल्ड कप में केएल राहुल का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। जिसके बाद बीसीसीआई उनकी फिटनेस को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है।

टीम मैनेजमेंट भी केएल राहुल की फिटनेस को लेकर चिंतित है। बता दें कि केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा टीम में केएल राहुल की मौजूदगी मध्यक्रम में टीम को अधिक मजबूती देने का काम करेगी।

(PTI Input)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ