एमएस धोनी की चोट पर सामने आया बड़ा अपडेट, टल सकता है संन्यास का फैसला

MS Dhoni Injury Update: धोनी के संन्यास की अटकलें चल रही हैं, लेकिन इस बीच उनकी चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। धोनी सर्जरी के लिए लंदन जा सकते हैं।

MS Dhoni Injury Update

MS Dhoni Injury Update

MS Dhoni Injury Update: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार एमएस धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि धोनी आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इन अटकलों पर फिलहाल के लिए ब्रेक लग सकता है क्योंकि धोनी ने अपनी हेल्थ के बारे में बड़ा फैसला लिया है।दरअसल, रिपोर्ट में सामने आया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी लंदन में कराने का फैसला लिया है। आईएएनएस की खबर के मुताबिक, धोनी लंदन में सर्जरी के बाद ही अपने संन्यास के बारे में कोई फैसला लेंगे।

विज्ञापन

आईपीएल में चोट से जूझते दिखे माही

धोनी की मांसपेशियों में चोट है। वह आईपीएल के दौरान भी इससे जूझते दिखाई दिए। धोनी के नीचे बल्लेबाजी पर उतरने की वजह भी उनकी चोट बताई गई थी। अब उन्होंने इसका इलाज कराने का फैसला ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, धोनी चोट से ठीक होने के बाद ही अपने संन्यास पर कोई फैसला लेंगे। धोनी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उन्हें इससे उबरने में कम से कम 5 से 6 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में उनके पास अपने रिटायरमेंट को लेकर फैसला करने के लिए काफी समय है।

विज्ञापन

अंबाती रायडू ने जताई अगले सीजन खेलने की उम्मीद

धोनी के संन्यास को लेकर उनके साथी अंबाती रायडू ने भी बयान दिया था। उन्होंने माही के अगले साल खेलने की उम्मीद भी जताई। रायडू ने कहा कि माही के फैसले समझना मुश्किल है। हो सकता है कि आप उन्हें अगले सीजन फिर से खेलते हुए देखें।

विज्ञापन

धोनी के चेहरे पर मायूसी

धोनी आरसीबी के खिलाफ खेले गए निर्णायक मुकाबले में हार के बाद निराश दिखाई दिए। धोनी के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दी। उन्होंने इस मुकाबले को जीतने के लिए जान लगा दी थी। लास्ट ओवर में उन्होंने पहली ही गेंद पर 110 मीटर का स्टेडियम पार छक्का ठोक डाला, लेकिन इसके बाद नई गेंद से यश दयाल ने कमाल किया और धोनी को कैच करवाकर पवेलियन लौटा दिया। धोनी ने इस मुकाबले में 13 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 192.31 की स्ट्राइक रेट से 25 रन जड़े। हालांकि उनके आउट होने के बाद यश दयाल ने अगली चार गेंदों में सिर्फ एक रन दिया और सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

विज्ञापन

कैसा रहा प्रदर्शन?

धोनी ने इस आईपीएल सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि वह बल्लेबाजी में काफी नीचे उतरे। उन्होंने इस सीजन 14 मुकाबले खेले। जिसमें उन्होंने 53.67 के औसत और 220.55 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। धोनी ने 14 चौके-13 छक्के भी जड़े। उन्होंने विकेट के पीछे 10 कैच भी पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ