IPL 2024 Jofra Archer: आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब 5 दिन का समय बचा हुआ है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंसजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं इससे पहले अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। बेंगलोर में इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स के लिए एक मैच में आर्चर की गेंदबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा था कि क्या आर्चर आईपीएल 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में शामिल हो सकते हैं? वहीं अब जोफ्रा आर्चर की इंस्टाग्राम स्टोरी से इन अटकलों को और तेज कर दिया है।
आईपीएल 2023 में जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। इस सीजन जोफ्रा आर्चर ने टीम के लिए ज्यादा मैच नहीं खेले थे। चोट के बाद जल्दी ही आर्चर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जिसके बाद आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा को रिलीज कर दिया था। चोट के बाद काफी समय तक जोफ्रा आर्चर क्रिकेट मैदान से दूर बने हुए थे। जिसके बाद आर्चर की क्रिकेट मैदान पर वापसी हो चुकी है। काउंटी चैंपियनशिप शुरू होने से पहले जोफ्रा आर्चर तैयारी करने के लिए बेंगलोर पहुंचे हैं।
जोफ्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी से चौकाया
हाल ही में जोफ्रा आर्चर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के ड्रेसिंग रूम की फोटो शेयर की है। जिसके बाद अब आरसीबी के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। अब सोशल मीडिया पर ये सवाल उठ रहा है कि क्या आर्चर 2024 सीजन के लिए आईपीएल अनुबंध हासिल करने के लिए देर से प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि क्या सच में आर्चर आरसीबी में शामिल होंगे?
टी20 विश्व कप 2024 पर है नजर
जोफ्रा आर्चर अब टी20 विश्व कप 2024 के लिए भी खुद को तैयार कर रहे हैं। चोट के चलते लंबे समय तक क्रिकेट मैदान से बाहर रहने के बाद अब आर्चर अपनी आगे की तैयारियों में जुट गए हैं। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होगा। जिसमें आर्चर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, इंजरी पर की खुलकर बात
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: तैयारी से लेकर कॉन्ट्रोवर्सी तक, GT के कोच ने सभी सवालों पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: बीच सीजन कप्तानी छोड़ेंगे MS Dhoni, कौन होगा CSK का नया कप्तान?
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines