---विज्ञापन---

IPL 2024: तैयारी से लेकर कॉन्ट्रोवर्सी तक, GT के कोच ने सभी सवालों पर तोड़ी चुप्पी

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने अपनी टीम की तैयारी पर और हार्दिक पांड्या के जाने पर खुलकर बयान दिया है। नेहरा ने ये भी बताया कि गिल की कप्तानी में टीम कैसी खेलने वाली है। यहां पढ़ें नेहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ कहा है।

आशीष नेहरा

IPL 2024: आईपीएल 2024 को लेकर सभी टीमें जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी है। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इस सीजन में फैंस की नजर खास तौर पर गुजरात टाइटंस पर रहने वाली है। गुजरात टाइटंस की टीम 2 साल पहले ही बनी है। पहले सीजन में गुजरात ने फाइनल जीत लिया था, जबकि दूसरे सीजन में भी वह फाइनल में पहुंची थी। लेकिन इस बार भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने टीम का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में आईपीएल 2024 में शुभमन गिल कप्तानी करते दिखेंगे। इस कड़ी में गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने गुजरात टाइटंस से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए हैं।

आशीष नेहरा ने हार्दिक पांड्या के जाने से लेकर शुभमन गिल को कप्तान बनाने तक, सभी सवालों के जवाब दिए हैं। गुजरात के कोच ने आईपीएल 2023 में अपनी टीम की तैयारियों पर भी चर्चा की है। उन्होंने हर एक सवाल पर पहली बार खुलकर जवाब दिया है। चलिए आपको बताते हैं आशीष नेहरा ने आईपीएल 2023 से पहले क्या कुछ कहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2024 04:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola