IPL 2024 CSK vs DC: आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली ने चेन्नई को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे धोनी की टीम हासिल नहीं कर सकी और टीम को जीत से हाथ धोना पड़ गया। वैसे तो मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की है। धोनी ने इस मैच में 16 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले थे। लेकिन फिर भी इस हार के लिए माही को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, इसका कारण 18वां और 19वां ओवर है, जब धोनी ने 5 गेंदें खेलकर सिर्फ एक रन बनाया, लेकिन जडेजा को सिंगल नहीं दिया। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
https://twitter.com/Im_vkolhi/status/1774525003612221700?t=7JIzltw1X-K2ZJpRqkJFdQ&s=08
ये भी पढ़ें:- CSK vs DC: मैच जीतने के बाद भी बुरी तरह फंसे ऋषभ पंत, लग गया 12 लाख रुपए का जुर्माना
आखिरी के 13 गेंदों में 46 रनों की थी दरकार
इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस लंबे समय से धोनी को बल्लेबाजी करते देखना चाह रहे थे, माही ने इस मुकाबले में फैंस की मुराद पूरी कर दी है। लेकिन माही से एक गलती हो गई, जिसके कारण मैच गंवाना पड़ा है। चेन्नई की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, इस दौरान आखिरी के 13 गेंदों में उन्हें जीत के लिए 46 रनों की जरूरत थी। ये लक्ष्य आपको बड़ा लग सकता है, लेकिन जब स्ट्राइक पर महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा खड़े थे, तो इसे हासिल किया जा सकता था। सोशल मीडिया फैंस आरोप लगा रहे हैं कि माही की गलती के कारण चेन्नई मैच हार गई।
ये भी पढ़ें:- MI vs RR Dream 11 Predictions: इन खिलाड़ियों को करे टीम में शामिल, हो सकता है तगड़ा मुनाफा
धोनी से क्या भूल हुई
जब चेन्नई को जीत के लिए 13 गेंदों में 46 रनों की जरूरत थी, इस दौरान 13वें गेंद पर धोनी ने एक भी रन नहीं बनाया। इसके बाद 19वें ओवर के दूसरे, तीसरे और चौथे गेंद पर धोनी के पास सिंगल लेने का मौका था, लेकिन उन्होंने जडेजा पर भरोसा नहीं किया और लगातार 3 गेंदों पर सिंगल लेने से इनकार कर दिया। 3 गेंदों पर सिंगल नहीं लेने के बाद, धोनी ने ओवर के 5वें गेंद पर सिंगल ले लिया। इस तरह धोनी ने 5 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाया। यहीं से मैच का रुख पूरी तरह पलट गया। धोनी के साथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर अगर कोई गेंदबाज खेल रहा हो, जिसे बल्लेबाजी करना नहीं आता हो, तो धोनी की यह चाल समझ में आती थी, लेकिन यहां तो धोनी के सामने जडेजा थे, जो तूफानी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें:- DC Vs CSK: MS DHONI ने रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले पहले विकेटकीपर बने
जडेजा एक ओवर में जड़ चुके हैं 37 रन
रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2021 में आरसीबी के घातक गेंदबाज हर्षल पटेल को एक ही ओवर में 37 रन कूट दिए थे। उनके पास रन बनाने की क्षमता है, लेकिन फिर भी धोनी ने रन लेने से इनकार कर दिया और जब चेन्नई को 13 गेंदों में 46 रनों की जरूरत थी, तब माही ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद और 19वें ओवर में 4 गेंदें खेलकर सिर्फ 1 रन बनाया। इस कारण से माही को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया फैंस इस हार के लिए माही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- DC vs CSK: पुराने रंग में लौटे ऋषभ पंत, खेली तूफानी पारी, T20 WC के लिए ठोकी दावेदारी
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
8 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
41 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
51 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines