IPL 2024: RCB की टेंशन बने 3 खिलाड़ी, बार-बार कटा रहे नाक

Royal Challengers Bangalore IPL 2024: आरसीबी की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन इसकी वजह है। जहां एक ओर कुछ गेंदबाज भरपूर रन लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

RCB IPL 2024

RCB IPL 2024

Royal Challengers Bangalore IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की टीम आईपीएल में शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। इसके बाद सन राइजर्स के बल्लेबाजों ने आईपीएल 2024 का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। जिसका पीछा करते हुए आरसीबी 262 रन ही बना पाई और 25 रन से हार गई। आईपीएल में अब तक शर्मनाक प्रदर्शन के बाद आरसीबी की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। सात मैचों में से उसने सिर्फ एक में जीत हासिल की है। इस तरह अब कुछ खिलाड़ियों पर सवाल भी उठ रहे हैं। इस बात की भी संभावना है कि बार-बार शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को अगले मैचों से बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन

सौरव चौहान ने तीन मैचों में बनाए सिर्फ 18 रन 

आरसीबी के बल्लेबाज सौरव चौहान का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है। उन्होंने पिछले तीन मुकाबलों में शर्मनाक प्रदर्शन किया है। सन राइजर्स के खिलाफ मुकाबले में वे शून्य पर आउट हो गए। इसी तरह मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में वह सिर्फ 9 रन बना सके। जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी वह महज 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। तीन मैचों में सिर्फ 18 रन बनाने वाले सौरव चौहान आरसीबी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। अगले मैचों से उनका पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

महिपाल लोमरोर का खराब प्रदर्शन 

महिपाल लोमरोर अच्छे ऑलराउंडर हैं, लेकिन वे पिछले कुछ समय से फॉर्म से बाहर चल रहे हैं। न तो वे बल्लेबाजी और न ही गेंदबाजी में कमाल कर पा रहे हैं। सन राइजर्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 1 ओवर में 18 रन लुटाए। जबकि बल्ले से सिर्फ 19 रनों का योगदान दे सके। लोमरोर दूसरे छोर से टीम को जिताने की जिम्मेदारी नहीं ले पाए। जबकि दूसरी ओर दिनेश कार्तिक मोर्चा संभाले हुए थे। यदि वे कार्तिक का साथ देते हुए दूसरे छोर पर खड़े रहते तो आरसीबी मैच निकाल सकती थी। लोमरोर इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में डक पर आउट हो गए थे। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में वह 13 गेंदों में 33 रन बनाने में कामयाब रहे, लेकिन इस बार की तरह क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाए। जिससे आरसीबी 19.4 ओवर में 153 रन ही बना पाई और 28 रन से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

रजत पाटीदार का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं 

सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दिया जाए तो रजत पाटीदार ने अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रर्दशन नहीं किया है। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। लवह खनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 29, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3, पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डक पर आउट हो गए थे। कुल मिलाकर 7 मैचों में उन्होंने 18.17 के औसत से सिर्फ 109 रन बनाए हैं। ऐसे में रजत पाटीदार को लेकर आरसीबी की टेंशन लगातार बढ़ी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ