India Women vs South Africa Women Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई में एकमात्र टेस्ट मैच खेला दा रहा है। इस मैच के पहले दिन से ही टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। जिसकी बड़ी वजह है टीम की दोनों सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा। शेफाली वर्मा ने तो इस मैच में दोहरा शतक लगाकार इतिहास रच दिया है।
शेफाली ने लगाया सबसे तेज दोहरा शतक
टेस्ट मैच के पहले दिन शेफाली वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी। शेफाली का ये पहला टेस्ट मैच है और अपने पहले ही टेस्ट मैच में शेफाली ने दोहरा शतक जड़ा। इस मैच में शेफाली ने 197 गेंदों पर 207 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में शेफाली ने 23 चौके और 8 छक्के लगाए। शेफाली को दोहरा शतक लगावे के लिए 194 गेंदे लगी थी।
ये भी पढ़ें :- IND vs SA: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, पूर्व कप्तान के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
अब शेफाली महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं हैं। इसके अलावा शेफाली महिला टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गईं हैं। शेफाली से पहले टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज दोहरा शतक लगा चुकी हैं। मिताली राज ने साल 2002 में दोहरा शतक लगाया था।
स्मृति मंधाना ने भी लगाया शतक
इस मैच में स्मृति मंधाना ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया था। मंधाना ने इस मैच में 149 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने 27 चौके और एक छ्क्का लगाया। स्मृति का भी ये पहला टेस्ट शतक था।
ये भी पढ़ें :- Video: फाइनल के लिए नए नियम आए, जानें भारत और साउथ अफ्रीका किसको होगा फायदा?
ये भी पढ़ें :- T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका या भारत…कौन जीतेगा वर्ल्ड कप? पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
50 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines