कोच गौतम गंभीर के नाम हुआ 'बदकिस्मती' का शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़कर होगा हर भारतीय को अफसोस!

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का टेस्ट प्रारूप में प्रदर्शन खराब रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।

Cricket News - 2025-07-15T194512.466
विज्ञापन

 Gautam Gambhir: टी-20 विश्व कप 2024 के बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था, तब ऐसा लग रहा था कि गंभीर तीनों ही प्रारूप में भारतीय टीम के लिए शानदार काम करेंगे। लेकिन बात टेस्ट प्रारूप की करें तो गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को निराशा के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लगा। आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का टेस्ट में प्रदर्शन बद से बदतर रहा है। भारतीय टीम 2 बार टेस्ट में 200 रनों से भी कम स्कोर को चेज करने में विफल रही है।

विज्ञापन

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन

गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उनकी कोचिंग में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज जीती। इसके बाद सूखा पड़ा गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को घरेलू सरजमीं पर क्लीन स्वीप होना पड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 1-3 से सीरीज हारनी पड़ी। वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को खेले गए 3 मैच में 2 मुकाबले गंवाने पड़े हैं। गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम को 2 बार 200 से कम स्कोर चेज करने के लिए मिले थे, लेकिन टीम इंडिया इसमें फिसड्डी साबित हुई। हालांकि गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा जमाया था।

2 बार लगा गहरा जख्म

न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2024 में खेले गए मुंबई टेस्ट मैच में भारतीय टीम को मुकाबला जीतने के लिए 147 रन बनाने थे। लेकिन भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत को मुकाबला जीतने के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर 193 रन बनाने थे। लेकिन भारतीय टीम 170 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत दर्ज कर ली।

विज्ञापन

टेस्ट प्रारूप में भारत की सबसे कम अंतर से हार

हार का अंतर विपक्षी टीम स्थान वर्ष
12 रन पाकिस्तान चेन्नई 1999
16 रन ऑस्ट्रेलिया ब्रिसबेन 1977
16 रन पाकिस्तान बंगलुरू 1987
22 रन इंग्लैंड लॉर्ड्स 2025
25 रन न्यूज़ीलैंड वानखेड़े 2024

टेस्ट में 200 रनों से कम लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की हार

लक्ष्य विपक्षी टीम स्थान वर्ष
120 वेस्टइंडीज बारबाडोस 1997
176 श्रीलंका गॉल 2015
194 इंग्लैंड बर्मिंघम 2018
147 न्यूजीलैंड मुंबई 2024
193 इंग्लैंड लॉर्ड्स 2025

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ