हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20I के पहले मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी, एक तो हैं चीफ सिलेक्टर

भारतीय क्रिकेट टीम के कई बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन से भारतीय खिलाड़ी ने T20I के पहले मैच की पहली गेंद पर ही विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Virat Kohli

क्या आप जानते हैं कि कौन से भारतीय गेंदबाज इतने शानदार रहे हैं कि उन्होंने T20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया हो? T20 क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है जहां हर गेंद का महत्व होता है और जब कोई गेंदबाज अपने पहले ही मैच के पहले ही ओवर में विरोधी टीम के बल्लेबाज को आउट कर देता है, तो ये पल गेंदबाज के लिए बेहद खास होता है। भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे कई गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने इस तरह का कारनामा कर दिखाया है। आइए जानते हैं…

प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha)

प्रज्ञान ओझा ने 2009 में ICC Men’s T20 World Cup के दौरान अपनी पहली T20I गेंद पर शाकिब अल हसन को स्टंप किया। यह विकेट प्रज्ञान ओझा के T20 करियर की पहली गेंद पर मिला और इस मौके पर विकेटकीपर MS धोनी ने उन्हें स्टंप करने में मदद की। यह एक बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि यह एक विश्व कप का मैच था।

विज्ञापन

अजित अगरकर (Ajit Agarkar)

अजित अगरकर ने 2006 में जोहान्सबर्ग में अपनी पहली T20I गेंद पर हर्शेल गिब्स को आउट किया। यह भारत का पहला T20I मैच था। अजित अगरकर की यह उपलब्धि महत्वपूर्ण थी, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली गेंद पर विकेट लेकर टीम को मजबूती प्रदान की। आजकल, अजित अगरकर भारत के मुख्य चयनकर्ता हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली ने 2011 में अपनी पहली T20I गेंद पर केविन पीटरसन को आउट किया। हालांकि, यह गेंद एक वाइड थी और पीटरसन को MS धोनी ने स्टंप किया। विराट कोहली के लिए यह एक शानदार शुरुआत थी, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली गेंद पर एक बड़े बल्लेबाज का विकेट लिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola