IND vs NZ: भारत का खूंखार बल्लेबाज! टेस्ट क्रिकेट में खेल सकता है पहली बार, गेंदबाज खाते हैं खौफ

India vs New Zealand Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के एक खूंखार बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

Team India

Team India

India vs New Zealand Test Series: टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश के साथ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेली थी। जिसको रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2-0 से अपने नाम कर लिया था। फिलहाल दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। जिसके दो मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया का एक खूंखार बल्लेबाज पहली बार टेस्ट क्रिकेट में खेलता हुआ दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन

इस बल्लेबाज का हो सकता है टेस्ट डेब्यू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का खूंखार बल्लेबाज, जिससे गेंदबाज भी रहम मांगते हुए दिखाई देते हैं वो अपना टेस्ट डेब्यू कर सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की।

विज्ञापन

विज्ञापन

रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट खेल रहे हैं इन दोनों फॉर्मेटों में धमाल मचाने के बाद अब रिंकू सिंह टेस्ट क्रिकेट में कमाल दिखाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक रिंकू सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार

रिंकू सिंह फिलहाल बांग्लादेश के साथ खेली जा रही टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे टी20 मैच में रिंकू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा रिंकू का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने अभी तक 48 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें रिंकू ने 53.88 की औसत से 3179 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ