हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्‍यूजीलैंड सीरीज से पहले विराट की खराब फॉर्म, कोच गौतम गंभीर ने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

Gautam Gambhir On Virat Kohli: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि किसी खिलाड़ी का मूल्यांकन एक खराब मैच या एक सीरीज के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Virat Kohli Gautam Gambhir

Gautam Gambhir On Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से इस साल ज्यादा रन नहीं निकले हैं। हालांकि उनकी फॉर्म को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके अंदर रनों की भूख है और उम्मीद है कि वो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब सारे रन बना पाएंगे। गंभीर ने माना कि एक बार लय पकड़ने के बाद विराट रनों के मामले में काफी निरंतर साबित हो सकते हैं।

गंभीर ने कहा, ‘देखिए विराट के बारे में मेरे विचार हमेशा से बहुत स्पष्ट रहे हैं कि वह एक वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं। उन्होंने इतने लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उनमें रनों के लिए आज भी उतनी ही भूख है, जितनी डेब्यू के समय थी। यही भूख उन्हें वर्ल्ड क्लास बनाती है। मुझे यकीन है कि वह इस सीरीज में रन बनाना चाहेंगे और ऑस्ट्रेलिया में भी इसी माइंडसेट से खेलेंगे।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

विज्ञापन

क्या टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?

View Results

विज्ञापन

हर मैच के बाद खिलाड़ियों को जज नहीं कर सकते- गंभीर

गंभीर ने कहा कि किसी खिलाड़ी का मूल्यांकन एक खराब मैच या एक सीरीज के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। आप हर मैच के बाद खिलाड़ियों को जज नहीं कर सकते। अगर आप हर मैच के बाद लोगों को जज करते रहेंगे तो यह उनके साथ अच्छा नहीं होगा। यह एक खेल है और लोगों का फेल होना तय है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि अगर हम रिजल्ट हासिल कर सकते हैं, हम वही कर रहे हैं जो रिजल्ट हासिल करने के लिए जरूरी है तो फिर यह सही है।’

मेरा काम बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनना है- गंभीर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उनका काम खिलाड़ियों को सपोर्ट करना और उनमें सफलता के लिए भूख जगानी है। उन्होंने कहा, ‘हर किसी के लिए हर दिन अच्छा नहीं होता। मुझे लगता है कि हमारे पास जो माहौल है वह यह है कि हम अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते रहते हैं। मेरा काम खिलाड़ियों का समर्थन करना है। मेरा काम सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 का सिलेक्शन करना है।’

विज्ञापन

यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola