Live Updates
भारत ने सीरीज पर किया 4-1 से कब्जा
टीम इंडिया ने पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड को 150 रन से हराकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। पांचवें मैच में इंग्लैंड की टीम महज 97 रन पर ढेर हो गई।
इंग्लैंड को लगा नौवां झटका
मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को नौवां झटका दिया है। आदिल रशीद 6 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 97/9
शिवम दुबे ने चटकाया दूसरा विकेट
शिवम दुबे ने इंग्लैंड को आठवां झटका दिया है। जैकब बेथेल 10 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 90/8
इंग्लैंड को लगा सातवां झटका
अभिषेक शर्मा ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर इंग्लैंड को और ज्यादा परेशानी में डाल दिया है। जेमी महज 1 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 90/7
अभिषेक शर्मा को मिला विकेट
बल्लेबाजी के बाद अभिषेक शर्मा गेंदबाजी में भी कमाल कर रहे हैं। अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड को छठा झटका दिया। इंग्लैंड का स्कोर 87/6
शिवम दुबे को मिली पहली सफलता
शिवम दुबे ने इंग्लैंड को पांचवां सबसे बड़ा झटका दिया है। खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे फिल सॉल्ट 55 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 82/5
फिल सॉल्ट ने जड़ा अर्धशतक
फिल सॉल्ट कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
वरुण चक्रवर्ती को मिली दूसरी सफलता
इंग्लैंड को लियाम लिविंगस्टोन के रूप में चौथा झटका लगा है। लिविंगस्टोन 9 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती को दूसरी सफलता मिली। इंग्लैंड का स्कोर 68/4
रवि बिश्नोई ने खोला खाता
हैरी ब्रूक 4 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने। उन्हें बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। 5.2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 59/3 है। क्रीज पर लियाम लिविंगस्टोन और फील साल्ट बल्लेबाजी कर रहे हैं।
वरुण ने कप्तान को किया आउट
भारत को दूसरी सफलता जोस बटलर के रूप में मिली है। उन्होंने 7 गेंदों में 7 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 4.1 ओवर में 48/2 है।
शमी ने दिलाई पहली सफलता
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने बेन ड्केट को 0 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 2.1 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 23/1 है।
इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत
इंग्लैंड ने धमाकेदार शुरुआत हुई है। फिल सॉल्ट ने तेजी से रन बनाना शुरु कर दिया है। एक ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 17 रन
टीम इंडिया की पारी समाप्त
पांचवें टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों की पारी खेली। अब इंग्लैंड को जीतने के लिए 248 रन बनाने हैं।
अक्षर पटेल आउट
टीम इंडिया को अक्षर पटेल के रूप में आठवां झटका लग चुका है। अक्षर 15 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 247/8
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशन में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक 135 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 237/7
भारत का छठा विकेट गिरा
भारतीय टीम को रिंकू सिंह के रूप में छठा झटका लग चुका है। रिंकू 9 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 202/6
हार्दिक पांड्या आउट हुए
टीम इंडिया को पांचवां बड़ा झटका लग चुका है। हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 193/5
भारत को लगा चौथा झटका
टीम इंडिया का चौथा विकेट गिर चुका है। शिवम दुबे 13 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 182/4
सूर्यकुमार यादव आउट
एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो देखने के मिला है। सूर्या महज 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 145/3
अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक
अभिषेक शर्मा ने पांचवें टी20 मैच में 37 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा है। जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए। ये उनके करियर का दूसरा शतक है। भारत का स्कोर 145/2
तिलक वर्मा आउट
भारतीय टीम को लगा दूसरा बड़ा झटका। तिलक वर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 136/2
भारत ने बनाया पावप्ले का बेस्ट स्कोर
टीम इंडिया ने पावरप्ले नें एक विकेट खोकर 95 रन बनाए। जो टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का पावरप्ले में अब तक बेस्ट स्कोर है।
अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
पांचवें टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभिषेक अभी तक 5 छक्के और 3 चौके लगा चुके हैं।
अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्क वुड के एक ओवर में 16 रन आए। भारत का स्कोर 55/1
संजू सैमसन आउट
टीम इंडिया को संजू सैमसन के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका है। संजू 16 रन बनाकर आउट हुए। मार्क वुड ने संजू को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत का स्कोर 21/1
पहले ओवर में बने 16 रन
संजू सैमसन ने पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर की जमकर पिटाई की। इस ओवर में संजू ने 2 छक्के और 1 चौका लगाकार 16 रन बटोरे।
संजू की धमाकेदार शुरुआत
पहली ही गेंद पर संजू सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। इसके बाद तीसरी गेंद संजू की उंगली पर लगी, जिससे वे थोड़ी मुश्किल में दिखाई दिए।
भारत की बल्लेबाजी शुरू
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज मौजूद हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
मोहम्मद शमी की हुई वापसी
टीम इंडिया में एक बदलाव देखने को मिला है। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड ने जीता टॉस
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।
क्या शमी को मिलेगा मौका?
चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन से मोहम्मद शमी को बाहर रखा गया था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या आज शमी को फिर से मौका मिलेगा?
India vs England 5th T20I Highlight: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 150 रन से जीतकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 97 रन पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2-2 विकेट हासिल किए।
नीचे पढ़ें मैच की हाइलाइट्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
4 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
5 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
6 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
6 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
7 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
7 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
8 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines