हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG 2nd Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड ने 77 के स्कोर पर गंवाए 3 विकेट, भारत के पास 510 रनों की लीड

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है और भारत के पास 510 रनों की लीड है। इग्लैंड के पास इस पारी में 7 विकेट हाथ में हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG

Live Updates

23:09 (IST) 03 Jul 2025

दूसरे दिन का खेल समाप्त

एजबेस्टन टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ये दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन दिखाया और इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेलने का काम किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर डटे हुए हैं और टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन हो गया है।

23:00 (IST) 03 Jul 2025

क्रीज पर टिके रूट और ब्रूक

एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी को जो रूट और हैरी ब्रूक का साथ मिला है। दोनों ने मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है और स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन।

22:00 (IST) 03 Jul 2025

टीम इंडिया को मिली तीसरी सफलता

एजबेस्टन की पहली पारी में टीम इंडिया को तीसरी सफलता मिल चुकी है। जैक क्रॉली मोहम्मद सिराज की गेंद पर करुण नायर को कैच थमा बैठे। इसी के साथ 25 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं।

21:39 (IST) 03 Jul 2025

पोप भी चले पवेलियन

आकाशदीप ने अगली ही गेंद पर ओली पोप को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। पोप को भी आकाशदीप ने खाता खोलने का मौका नहीं दिया है। इंग्लैंड को लगातार दो झटके सिर्फ 13 के स्कोर पर लग गए हैं। भारत अब इस मैच में टॉप पर है।

21:37 (IST) 03 Jul 2025

डकेट चले पवेलियन

आकाशदीप ने बेन डकेट को बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखा दी है। इंग्लैंड को पहला झटका 13 के स्कोर पर लगा है। टीम इंडिया के हाथ यह बड़ा विकेट लग गया है।

21:24 (IST) 03 Jul 2025

इंग्लैंड की पारी का हुआ आगाज

ब्रेक के बाद इंग्लैंड की पहली पारी का आगाज हो चुका है। जैक क्राउली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है।

21:12 (IST) 03 Jul 2025

587 पर सिमटी भारत की पहली पारी

पहली पारी में भारत की पूरी टीम 587 रन बनाकर सिमट गई है। शोएब बशीर के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सिराज आगे की तरफ निकले, लेकिन बॉल की लाइन को पड़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे।

20:48 (IST) 03 Jul 2025

आकाशदीप भी आउट

आकाशदीप 6 रन बनाकर चलते बने हैं। टीम इंडिया को 9वां झटका लग गया है। भारतीय टीम ने अपना 9वां विकेट 575 के स्कोर पर गंवा दिया है।

20:44 (IST) 03 Jul 2025

गिल चले पवेलियन

शुभमन गिल की मैराथन पारी का आखिरकार अंत हो गया है। भारतीय कप्तान 269 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। यह पारी टेस्ट क्रिकेट और इंडियन क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है।

20:39 (IST) 03 Jul 2025

तीसरे सेशन का खेल शुरू

तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। शुभमन गिल की निगाहें अब अपने तिहरे शतक पर है। उनका साथ आकाशदीप देने आए हैं।

20:14 (IST) 03 Jul 2025

टी-ब्रेक तक टीम इंडिया 564/7

टी-ब्रेक तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 564 रन लगा दिए हैं। शुभमन गिल 265 और आकाशदीप बिना खाता खोले क्रीज पर बरकरार हैं।

20:03 (IST) 03 Jul 2025

सुंदर चले पवेलियन

वॉशिंगटन सुंदर की 42 रन की पारी का अंत हो गया है। सुंदर को जो रूट ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई है। टीम इंडिया ने 558 रनों के स्कोर पर 7वां विकेट गंवाया है।

19:45 (IST) 03 Jul 2025

गिल के 250 रन पूरे

शुभमन गिल ने 250 रन भी पूरे कर लिए हैं। गिल आज रोके नहीं रुक रहे हैं। कमाल की पारी और एक यादगार पारी।

19:40 (IST) 03 Jul 2025

शतकीय साझेदारी पूरी

गिल और सुंदर के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सुंदर 29 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने टीम मैनेजमेंट के फैसले को कम से कम इस पारी में तो सही साबित करके दिखाया है।

19:33 (IST) 03 Jul 2025

गिल ने बदला गेयर

शुभमन गिल ने अब गेयर बदल लिया है। कप्तान साहब 231 पर पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर 25 पर पहुंच चुके हैं। टीम इंडिया ने 500 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

19:27 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: गिल ने रच डाला इतिहास

इंग्लैंड की धरती पर शुभमन गिल भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है। गावस्कर ने 1979 में 221 रन बनाए थे, जिससे अब गिल आगे निकल गए हैं।

18:59 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: गिल का दोहरा शतक पूरा

शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक ठोक डाला है। गिल बतौर इंडियन कप्तान इंग्लैंड की सरजमीं पर यह कारनमा करने वाले पहले कैप्टन भी बन गए हैं।

18:32 (IST) 03 Jul 2025

गिल के नाम बड़ा कीर्तिमान

शुभमन गिल इंग्लैंड में बतौर कप्तान भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अब बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने 180 रन बनाने के साथ ही मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है।

18:23 (IST) 03 Jul 2025

दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गिल अपने दोहरे शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

17:37 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: टीम इंडिया के नाम रहा पहला सेशन

दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 419 रन लगा दिए हैं। शुभमन गिल कमाल की पारी खेल रहे हैं और 168 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। उनका साथ देने के लिए क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर उतरे हैं। पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा है।

17:20 (IST) 03 Jul 2025

जडेजा चले पवेलियन

रविंद्र जडेजा शतक से चूक गए हैं। 89 रन की लाजवाब पारी खेलकर जड्डू पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। टीम इंडिया को छठा 414 रनों के स्कोर पर लगा है। अब क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर उतरे हैं।

17:10 (IST) 03 Jul 2025

रोके नहीं रुक रहे गिल

शुभमन गिल रोके नहीं रुक रहे हैं। टीम इंडिया के लिहाज से अच्छी बात यह है कि रविंद्र जडेजा भी उनका भरपूर साथ निभा रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर अब 400 के करीब है।

16:48 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: गिल के 150 रन पूरे

शुभमन गिल ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। टेस्ट करियर में पहली बार गिल 150 के स्कोर पर पहुंचे हैं। यह उनका टेस्ट में हाईएस्ट स्कोर भी है। कप्तानी गिल को खूब रास आ रही है।

16:21 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: टीम इंडिया ने छुआ 350 रनों का आंकड़ा

टीम इंडिया ने 350 रनों का आंकड़ा छू लिया है। गिल और जडेजा क्रीज पर बरकरार हैं और टीम की पारी को बखूबी अंदाज में आगे बढ़ा रहे हैं। शुभमन गिल 132 पर पहुंच गए हैं, तो जडेजा 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15:49 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: जडेजा का अर्धशतक पूरा

रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दबाव में जडेजा के बल्ले से कमाल की पारी निकली है। मगर अभी इस इनिंग को बड़ी पारी में तब्दील करना होगा।

15:46 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: शतकीय साझेदारी पूरी

शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। कप्तान गिल 121 पर पहुंच चुके हैं, जबकि जडेजा अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर हैं।

15:32 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE:दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है।

15:14 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE:गिल से बड़ी पारी की आस

टेस्ट के दूसरे दिन का खेल अब बस थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। शुभमन गिल पहले सेशन में किस तरह की बल्लेबाजी करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा। गिल के साथ जडेजा का दूसरे छोर पर खड़े रहना बेहद जरूरी है।

14:14 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: केएल राहुल का नहीं चला बल्ला

पहले दिन केएल राहुल भी फ्लॉप साबित हुए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले राहुल एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।

13:34 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: नंबर-3 पर भी फेल हुए करुण नायर

साईं सुदर्शन को एजबेस्टन टेस्ट से बाहर रखा गया है। जिसके चलते पहली पारी में करुण नायर को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, लेकिन नंबर-3 पर भी करुण फ्लॉप साबित हुए। पहले दिन करुण नायर 31 रन बनाकर आउट हो गए थे।

13:31 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: दूसरे मैच में नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह

दूसरे टेस्ट मैच से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है। उनकी जगह आकाश दीप को शामिल किया गया है, हालांकि इस फैसले की काफी आलोचना भी हो रही है।

13:26 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG LIVE: नीतीश रेड्डी हुए फ्लॉप

दूसरे टेस्ट मैच में नीतीश रेड्डी को शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। पहली पारी में पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान नीतीश फ्लॉप साबित हुए। पहले दिन नीतीश महज 1 रन बनाकर आउट हुए थे।

13:14 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG Live: गिल-जडेजा के बीच हुई 99 रन की साझेदारी

दूसरे दिन टीम इंडिया के 5 विकेट 211 रन पर गिर गए थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने कप्तान गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। अब दोनों बल्लेबाज इस साझेदारी को और ज्यादा बढ़ाना चाहेंगे।

13:11 (IST) 03 Jul 2025

IND vs ENG Live: पहले दिन भारत ने बनाए थे 310 रन

पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 310 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

IND vs ENG 2nd Test Day 2 Live Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन पूरी तरह से भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए शानदार तरीके से पारी को आगे बढ़ाया। कप्तान गिल की अगुवाई में दूसरे दिन जडेजा और सुंदर के अहम योगदान की बदौलत टीम इंडिया ने बोर्ड पर 587 रन लगाए। शुभमन गिल ने ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। तीसरे सेशन में बल्लेबाजी करने उतरी इंंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही और आकाशदीप ने एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद सिराज ने जैक क्रॉली का विकेट लेकर इंग्लैंड को तीसरा झटका दे दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लिश टीम के लिए जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर बने हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज किस तरह का प्रदर्शन कर पाते हैं।

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स….

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola