Live Updates
टीम इंडिया 310/5
पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 310 रन लगा दिए हैं। शुभमन गिल 114 रन और रविंद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। आखिरी सेशन टीम इंडिया के नाम रहा है।
गिल का शतक पूरा
एक और कप्तानी पारी शुभमन गिल के बल्ले से। लगातार दूसरे मैच में गिल के बल्ले से सेंचुरी निकली है। कमाल, लाजवाब और बेमिसाल पारी। दबाव में एक कप्तान को किस तरह से टीम को लीड करना चाहिए यह गिल ने इस पारी के साथ दिखाया है।
गिल-जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
रविंद्र जडेजा और कप्तान शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। पंत और नीतीश रेड्डी का लगातार विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिहाज से यह पार्टनरशिप का होना काफी जरूरी था। गिल अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं और वह 83 पर पहुंच चुके हैं। जडेजा ने भी 30 रन बना लिए हैं।
लय में दिख रहे गिल-जडेजा
रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल छठे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है। गिल अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 243 पर पहुंच चुका है।
नीतीश क्लीन बोल्ड
क्रिस वोक्स की गेंद को छोड़ने के प्रयास में नीतीश कुमार रेड्डी सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने हैं। टीम इंडिया को लगातार दूसरा झटका गया है और अब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
पंत सस्ते में लौटे पवेलियन
टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ऋषभ पंत अपना विकेट गंवा बैठे हैं। पंत को सिर्फ 25 रन बनाकर चलते बने हैं।
कप्तान गिल का अर्धशतक पूरा
शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल ने कप्तानी पारी खेली है और बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं। ऋषभ पंत 18 रन बना चुके हैं।
तीसरे सेशन का खेल शुरू
तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। यह सेशन काफी अहम रहने वाला है।
टी-ब्रेक तक टीम इंडिया 182/3
टी-ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 182 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। शुभमन गिल 42 और ऋषभ पंत 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है।
गिल से बड़ी पारी की उम्मीद
कप्तान शुभमन गिल का यहां से बड़ी पारी खेलना बड़ा जरूरी है। गिल जितनी लंबी पारी खेलेंगे टीम इंडिया उतनी ही मजबूत स्थिति में रहेगी। वह अभी 38 रन बना चुके हैं। पंत 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
यशस्वी चले पवेलियन
यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए हैं। बेन स्टोक्स ने यशस्वी को 87 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। टीम इंडिया को तीसरा झटका 161 के स्कोर पर लगा है।
यशस्वी-गिल की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। यशस्वी अपने शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।
मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
38 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 138 रन लगा दिए हैं। शुभमन गिल 21 और यशस्वी जायसवाल 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
संभलकर खेल रहे गिल-यशस्वी
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल संभलकर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यशस्वी को यहां से एक बड़ी पारी खेलनी होगी। कप्तान गिल 18 और यशस्वी 75 रनों पर पहुंच चुके हैं।
शतक की तरफ बढ़ रहे यशस्वी
यशस्वी जायसवाल अपने एक और शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। बस टीम इंडिया के लिहाज से यह जरूरी है कि गिल उनका साथ निभाते रहें।
टीम इंडिया ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। यशस्वी जायसवाल बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं और 68 के स्कोर पर पहुंच चुके हैं।
लंच ब्रेक तक टीम इंडिया 98/2
एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन का लंच ब्रेक हो चुका है। टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 98 रन लगा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल 62 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो उनका साथ कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर निभा रहे हैं।
करुण चलते पवेलियन
अच्छी शुरुआत के बावजूद करुण नायर एक बार फिर अपना विकेट गंवाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। करुण 31 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। करुण आज नंबर तीन पर उतरे थे और खुद को साबित करने का सुनहरा मौका था। हालांकि, करुण उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।
यशस्वी का अर्धशतक पूरा
लगातार दो चौके के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। शुरुआत यशस्वी ने धीमे अंदाज में की थी, लेकिन क्या कमाल का गेयर बदला है।
यशस्वी ने बदला गेयर
पिछले कुछ ओवरों मे यशस्वी ने अपना गेयर बदला है और चौकों की बारिश कर डाली है। 52 गेंदों में यशस्वी अब 42 रन के स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं, करुण नायर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा
यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकले चौके के साथ ही टीम इंडिया ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। यशस्वी 27 पर पहुंच चुके हैं, जबकि करुण 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लय में दिख रहे करुण
करुण नायर को आज नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और वह अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। 11 गेंदों की अपनी इनिंग में ही वह 3 चौके जमा चुके हैं।
टीम इंडिया को लगा पहला झटका
टीम इंडिया को बर्मिंघम टेस्ट मैच की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 2 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने।
हवा में लहरा रही गेंद
यशस्वी जायसवाल अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं, जबकि राहुल संभलकर खेल रहे हैं। गेंद हवा में थोड़ा लहरा रही है। अगले कुछ ओवर काफी अहम होने वाले हैं।
संभलकर खेल रहे राहुल-यशस्वी
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल संभलकर खेल रहे हैं औ क्रीज पर आंखें जमाने की कोशिश कर रहे हैं। यशस्वी 2 चौके की मदद से 9 पर पहुंच गए हैं, तो राहुल ने अभी बस खाता ही खोला है।
टीम इंडिया की पारी का हुआ आगाज
टीम इंडिया की पारी का आगाज हो चुका है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। क्रिस वोक्स पहला ओवर फेंकने के लिए तैयार हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हुए हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वाशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी और आकाशदीप की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है।
इंग्लैंड ने जीता टॉस
एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया एक बार फिर से पहले बल्लेबाजी करती हुई दिखाई देगी।
जानें कितने बजे होगा टॉस?
दूसरे टेस्ट मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार 3 बजे होगा। जबकि 3:30 बजे मैच शुरू होगा।
ऋषभ पंत पर फिर रहेंगी नजरें
ऋषभ पंत कमाल की फॉर्म में हैं। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में ऋषभ पंत ने शतक लगाए थे। पंत ने पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे।
एजबेस्टन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
एजबेस्टन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। इस मैदान पर भारतीय टीम आज तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर
भारत की प्लेइंग इलेवन पर रहेंगी नजरें
पिछले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद अब एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी की एंट्री हो सकती है।
कैसा रहेगा बर्मिंघम का मौसम?
बर्मिंघम के एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मैच के पहले ही दिन बारिश के 82 फीसदी चांस बताए जा रहे हैं।
IND vs ENG 2nd Test Day 1 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 310 रन लगा दिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 114 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि उनका साथ रविंद्र जडेजा 41 रन बनाकर दे रहे हैं। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। केएल राहुल सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने थे। इसके साथ करुण नायर और यशस्वी जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। करुण ने 31 रनों का योगदान दिया। यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 87 रन की दमदार पारी खेली। ऋषभ पंत 25 और नीतीश कुमार रेड्डी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
20 mins agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
1 hr agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
1 hr agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
2 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
2 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
2 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines