India vs England 1st Test: लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जसप्रीत के अलावा दूसरे दिन ओर कोई भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया था। दूसरे दिन बुमराह को 4 विकेट मिल सकती थी लेकिन उनकी नो बॉल ने ऐसा होने नहीं दिया। वहीं बुमराह एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन और 36 शतक लगाने वाले इंग्लिश क्रिकेटर का काल बन गए। जी हां हम बात कर रहे हैं जो रूट की, जिनको बुमराह ने जल्दी ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था।
10वीं बार बुमराह का शिकार बने जो रूट
टेस्ट क्रिकेट में जो रूट को आउट करने के लिए दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन जसप्रीत बुमराह के सामने रूट का बल्ला खामोश हो जाता है। दूसरे दिन जो रूट 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। टेस्ट क्रिकेट में बुमराह ने 10वीं बार रूट को आउट किया है और वे रूट को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहला नाम आता है ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जो रूट को सबसे ज्यादा 11 बार आउट किया है।
दूसरे दिन इंग्लैंड ने बनाए 209 रन
भारत की पहली पारी दूसरे दिन 471 रन पर खत्म हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से तीसरा शतक ऋषभ पंत के बल्ले से आया था। पंत ने 134 रन की पारी खेली थी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड की तरफ से उपकप्तान ओली पोप ने शानदार शतक जड़ा। फिलहाल पोप 100 रन और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले नाबाद है। इससे पहले इंग्लैंड को 3 झटके जैक क्राउली 4 रन, बेन डकेट 62 रन और जो रूट 28 रन के रूप में लगे थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह से हुई भारी चूक, भारत पर पड़ सकती है भारी
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
35 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
41 mins agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
56 mins agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
1 hr agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines