IND vs BAN: 'रोहित भाई ने बोलकर रखा था..' कप्तान को लेकर पंत ने कही बड़ी बात

India vs Bangladesh: चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत को अर्धशतक लगाने के बाद काफी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। मैच के बाद पंत ने खुलासा करते हुए बताया कि आखिर रोहित शर्मा ने उनसे क्या बोला था?

rishabh pant

rishabh pant

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने चौथे दिन पहले सेशन में ही अपने नाम कर लिया था। मैच में आर अश्विन से लेकर ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया। पंत का चेन्नई टेस्ट में काफी शानदार कमबैक रहा, उन्होंने दूसरी पारी में तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। मैच के बाद पंत ने बताया कि आखिर क्यों उनको तेज पारी खेलनी पड़ी थी?

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दिया था इतना समय

दूसरी पारी में ऋषभ पंत को काफी तेज बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। अर्धशतक पूरा करने के बाद पंत ने तेजी से अपना शतक पूरा किया था। वहीं मैच के पंत ने बताया कि आखिर क्यों उनको इतनी तेज बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। पंत ने कहा कि, रोहित भाई ने बोला था, एक घंटा है तुम लोगों के पास जिसको जो बनाना है बना लो, तो मैंने सोचा रिस्क लेते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने 280 रनों से जीता था चेन्नई टेस्ट मैच

चेन्नई टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इस मैच में आर अश्विन ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। पहली पारी में अश्विन शतक लगाया था और दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

वहीं दूसरी पारी में ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शतक लगाए थे। गिल ने 119 नाबाद और पंत ने 109 रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में चौथे दिन बांग्लादेश की टीम 234 रनों पर ढेर हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ