---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट जीत दर्ज करते ही रोहित शर्मा ने मचाया धमाल, बने इस खास क्लब का हिस्सा

Rohit Sharma: भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 280 रनों से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, रोहित शर्मा भी इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टेस्ट मैच में 280 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में आर अश्विन हीरो बने हैं। उन्होंने इस मैच में एक शतक और 6 विकेट लिए हैं। इस मैच को जीतने के बाद बांग्लादेश को चौथी पारी में 515 रन बनाने थे, लेकिन टीम 234 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसी के साथ रोहित शर्मा एक खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं।

रोहित शर्मा बने इस खास क्लब का हिस्सा

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कप्तानी 2022 में मिली थी। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 17 मैचों में टेस्ट टीम की कप्तानी की है। इसमें उन्होंने 11 मैच जीते हैं और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा दो मैच ड्रॉ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने बतौर कप्तान अपना 11वां मैच जीता है। इसी के साथ रोहित शर्मा भारत के लिए 10 से ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं। इसी के साथ वो विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन के क्लब में शामिल हो गए हैं। इन सभी ने भारत के लिए कप्तान के तौर पर 10 से ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

---विज्ञापन---

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान:

विराट कोहली 40 मैच
महेंद्र सिंह धोनी 27 मैच
सौरव गांगुली 21 मैच
मोहम्मद अजहरुद्दीन 14 मैच
रोहित शर्मा 11 मैच

कोहली हैं इस लिस्ट में टॉप पर

भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच विराट कोहली ने जीते हैं। उन्होंने 40 टेस्ट मुकाबले जीते हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने कुल 27 टेस्ट मुकाबले जीते हैं। जबकि सौरव गांगुली ने कुल 21 टेस्ट मुकाबले जीते हैं। वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

First published on: Sep 22, 2024 10:37 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola