India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला मैच पर्थ में जारी है। मैच के दूसरे दिन कंगारू क्रिकेटर मिचेल स्टार्क और भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली। यहां जब हर्षित ने स्टार्क को बॉलिंग की तो बॉल खेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाज को चिढ़ाते हुए कहा कि वो उनसे तेज बॉलिंग करते हैं। उनकी इस बात का हर्षित ने हंसकर जवाब दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस तरह से स्टार्क ने हर्षित को कहीं ना कहीं यह चेतावनी दी कि जब तुम बैटिंग के लिए आओगे तो मेरी तेज गेंदबाजों का भी सामना करना पड़ेगा। दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए साथ में खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों की फूटी किस्मत, BCCI ने लगा दिया बैन
हर्षित ने हेड का विकेट झटककर लूटी महफिल
स्टार्क के तानों के बावजूद हर्षित ने अपनी पकड़ बनाए रखी और तेज स्पीड से करते हुए जीवंत पर्थ विकेट से तेज उछाल हासिल किया। उन्होंने पहले दिन ट्रेविस हेड का विकेट लेने के बाद नाथन लियोन को आउट किया, जिससे उनका डेब्यू मैच खास बन गया। हर्षित ने जब हेड को क्लीन बोल्ड किया था तो उनका सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बुमराह का पंजा
इस बीच जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने कंगारू टीम पर लगातार दबदबा बनाए रखा। दिन की शुरुआत चार विकेट से करने वाले बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर एलेक्स कैरी को आउट करके पांच विकेट लेने का कारनामा पूरा किया। यह टेस्ट में 11वीं बार है, जब उन्होंने टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। बुमराह को यहां मोहम्मद सिराज और हर्षित का अच्छा सहयोग मिला, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइनअप पर दवाब बनाया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, इस मामले में की महान कपिल देव की बराबरी
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
22 mins agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
52 mins agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
54 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
1 hr agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
1 hr agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
1 hr ago6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
2 hrs agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
2 hrs agoIND vs WI: केएल राहुल ने ठोका धमाकेदार शतक, द्रविड़ के 27 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने खूब टपकाए कैच, टीम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines