India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए अब इस मैच को जीतना बेहद जरूरी हो गया है। अगर टीम इस मैच को हार जाती है तो फिर रोहित एंड कंपनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। अब सिडनी में दोनों टीमों के बीच पिंक टेस्ट देखने को मिलने वाला है। अब कई लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर पिंक टेस्ट क्या होता है?
क्या होता है पिंक टेस्ट?
दरअसल साल के पहले टेस्ट मैच को पिंक टेस्ट कहा जाता है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम पिंक कैप और पिंक लोगो वाली जर्सी पहनकर मैदान पर खेलने उतरती है। पिंक टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा की दिवंगत पत्नी की याद में खेलते हैं।
ये भी पढ़ें:- साल 2025 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, जानें कब और कहां होंगे मैच
दरअसल साल 2008 में ग्लेन मैक्ग्रा की पत्नी जेन मैक्ग्रा की मौत ब्रेस्ट कैंसर से हो गई थी। जिसके बाद ग्लेन मैक्ग्रा ने अपनी पत्नी की याद में एक फाउंडेशन की स्थापना की थी। ये फाउंडेशन ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों और उनके परिवारों की मदद करने का काम करती है और उनके लिए फंड भी जुटाती है। पिंक टेस्ट की शुरुआत साल 2009 में हुई थी।
सीरीज में 2-1 से आगे ऑस्ट्रेलिया
अभी तक इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। मेलबर्न में सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला गया, जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से जीत लिया था। इस मैच को जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली थी। मेलबर्न टेस्ट को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में फायदा भी पहुंचा है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है और टीम इंडिया तीसरे स्थान पर बरकार है।
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह बने कप्तान, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी साल 2024 की बेस्ट टेस्ट टीम
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
17 mins agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
20 mins agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
28 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
1 hr agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
3 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में कुल 12 गोल्ड
4 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines