India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सिडनी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले दिन टीम इंडिया 185 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया को दिन का खेल खत्म होने तक 3 ओवर डालने का मौका मिला। इन 3 ओवर के दौरान ही फैंस को पता चल गया कि दूसरे दिन कमाल का खेल देखने को मिलने वाला है। पहले दिन जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच फिर नोकझोंक देखने को मिली।
विकेट लेने के बाद बुमराह-कोहली का रिएक्शन वायरल
टीम इंडिया ने पहले दिन 3 ओवर डाले। इन तीन ओवर के दौरान ही टीम इंडिया को एक विकेट भी मिला। वहीं महज थोड़ी देर के खेल में ही जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच लड़ाई देखने को मिली। दरअसल बुमराह फटाफट ओवर खत्म करना चाहते थे लेकिन उस्मान ख्वाजा थोड़ा समय ले रहे थे, जिसपर बुमराह ने निराश होकर ख्वाजा की तरफ कुछ इशारा किया। वहीं नॉन स्ट्राइक पर खड़े सैम कोंस्टास को लगा बुमराह ने उनकी तरफ इशारा किया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने फिर किया शर्मसार, अब बुमराह पर है पूरा दारोमदार
इस लड़ाई के बाद जसप्रीत बुमराह ने अगली ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट किया। ख्वाजा को आउट करने के बाद टीम इंडिया ने काफी शानदार तरीके से जश्न मनाया। इस दौरान बुमराह और कोहली ने भी सैम कोंस्टास की तरफ रिएक्शन दिया। जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सिडनी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 9 रन बना लिए थे। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सैम कोंस्टास 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने फिर किया शर्मसार, अब बुमराह पर है पूरा दारोमदार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
17 mins agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
18 mins agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
1 hr ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
3 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
10 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
10 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
11 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
11 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines