हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने फिर किया शर्मसार, अब बुमराह पर है पूरा दारोमदार

India vs Australia 5th Test: सिडनी टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया महज 185 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन
ind vs aus 5th test

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भी एक बार फिर से टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। महज 72 रन के अंदर ही टीम इंडिया ने अपने टॉप-4 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। जिसके बाद शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। हालांकि उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा।

महज 185 पर ढेर टीम इंडिया

सिडनी टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया महज 185 रन पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 और कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन की पारी खेली। वहीं तीन भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए, जिसमें केएल राहुल 4 रन, नीतीश कुमार रेड्डी 0 और प्रसिद्ध कृष्णा 3 रन के साथ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- टेस्ट में टीम इंडिया का बदल सकता है कोच, इस पूर्व दिग्गज को मिल सकती है कमान

विज्ञापन

टॉप ऑर्डर ने कटाई नाक

इस पूरी सीरीज में अभी तक टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। हालांकि यशस्वी जायसवाल ने जरूर इस सीरीज में रन बनाए हैं लेकिन सिडनी टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल भी फ्लॉप साबित हुए। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फिर से फ्लॉप साबित हुआ। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल 10 रन, केएल राहुल 4 रन, शुभमन गिल 20 रन और विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। पहली पारी में स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 3 और पैट कमिंस ने 2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Scott Boland ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 50 सालों बाद हुआ ऐसा कारनामा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola