India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। पहले दिन देखा गया था कि पर्थ की पिच कितनी हरी-भरी दिख रही थी। पहले दिन बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर खेल पाना काफी मुश्किल हो रहा था। वहीं दूसरे दिन पिच थोड़ी बदली-बदली दिखी। वहीं पिच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान का काफी मजेदार ट्वीट सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इरफान पठान का ट्वीट वायरल
जहां पहले दिन पर्थ की पिच पर भारतीय बल्लेबाज 150 रन पर ऑलआउट हो गए थे, तो वहीं दूसरे दिन भारतीय सलामी जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। इसके अलावा दूसरे दिन पिच भी बदली-बदली दिखी। जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दो तस्वीरें शेयर की। जिसमें एक फोटो पहले दिन की पिच और दूसरा फोटो दूसरे दिन की पिच का था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऋषभ पंत की गलती ने कराया भारत को 21 रनों का नुकसान, पड़ सकता है भारी
इस पोस्ट के कैप्शन में इरफान ने लिखा कि, इतना जल्दी तो मेरी पत्नी का मूड भी चेंज नहीं होता, जितनी जल्दी ये पिच बदली है। इरफान पठान की ये पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इरफान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘मुझे लगा टीवी खराब हो गया’
ऑस्ट्रेलिया 104 पर हुई थी ढेर
पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। खासकर कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसके सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए। बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए। जिसके चलते कंगारू टीम 104 रनों पर ढेर हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: घर में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टेके घुटने, टीम इंडिया के खिलाफ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
6 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
7 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
7 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
8 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
8 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
9 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
9 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines