IND vs AUS 1st ODI Rohit Sharma Against Mitchell Starc: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर दिन रविवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई में अब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. रोहित शर्मा पर फैंस नजरें रहने वाली हैं, वहीं ओपनिंग में रोहित बल्लेबाजी पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है, अक्सर रोहित को ओपनिंग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम के गेंदबाजों को दबाव में लाने के लिए जाना जाता है, लेकिन अब हिटमैन का सामना ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंदबाज मिचेल स्टार्क से होने वाला है.
स्टार्क के खिलाफ कैसा है रोहित का रिकॉर्ड?
रोहित शर्मा लंबे समय के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखने वाले हैं, टी20 और टेस्ट क्रिकेट से हिटमैन संन्यास ले चुके हैं और वनडे में अब वे बतौर बल्लेबाज खेलने वाले हैं. ऐसे में अब हिटमैन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के सामने ये उतना आसान नहीं होने वाला है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया को डरा रहा ये वनडे रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर छूट जाते हैं पसीने
अक्सर वनडे क्रिकेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. मिचेल स्टार्क नई गेंद से स्विंग अच्छी कराते हैं और शुरुआती ओवर में उनको विकेट चटकाने के लिए जाना जाता है, लेकिन दूसरी तरफ रोहित को उनके विस्फोटक अंदाज के लिए जाना जाता है चाहे फिर सामने कोई भी गेंदबाज क्यों न हो.
अभी तक वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के सामने 13 पारियां खेली है. इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 157 रन निकले हैं. जिसमें रोहित का बल्लेबाजी औसत 52.33 का रहा है. वहीं स्टार्क के खिलाफ रोहित ने वनडे में 7 छक्के भी लगाए हैं. दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क ने रोहित को 13 पारियों में 3 बार आउट भी किया है. अब दोनों के बीच एकबार फिर से मैदान पर कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रद्द हो सकता है पहला वनडे मैच, फैंस के बीच बढ़ी टेंशन, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
37 mins agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
40 mins agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
48 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
1 hr agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
3 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में कुल 12 गोल्ड
4 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines