हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज की जीत से बढ़ेगी टीम इंडिया की टेंशन, अटक जाएगा सेमीफाइनल का पेंच?

Team India Semi Final Scenario: 26 फरवरी को सुपर 8 ग्रुप 1 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच पर भारतीय टीम की नजरें टिकी हुई हैं. अगर वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका को इस मैच में हरा देती है तो टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है.

विज्ञापन

Team India Semi Final Scenario: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर लीग स्टेज में शानदार रहा. टीम ने सभी 4 मैच अपने नाम किए. हालांकि सुपर 8 में भारत को अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को दूसरी टीमों पर निर्भर होना पड़ा. ग्रुप 1 में 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच पर भारत की नजरें टिकी हुई हैं.

वेस्टइंडीज की जीत से टीम इंडिया की बढ़ेगी टेंशन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर वेस्टइंडीज जीत दर्ज करती है तो भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के पास 4-4 अंक होंगे. ऐसे में बेहतरीन नेट रन रेट वाली दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएंगी. ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बचे हुए 2 मैच बड़े रन रेट के साथ अपने नाम करने होंगे. भारत की परेशानी इसलिए भी बढ़ी हुई है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों के बड़े मार्जिन से हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए भारत नेट रन रेट में काफी पीछे है. भारत फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. रन रेट में भी भारत काफी पीछे है. भारत -3.880 रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है.

वहीं, साउथ अफ्रीका अगर वेस्टइंडीज को हरा देती है तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी. इसके बाद भारत के पास वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने का गोल्डन चांस रहेगा. ऐसे में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले पर भारतीय फैंस की भी नजरें बनी हुई हैं.

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 ग्रुप 1 का अंक तालिका

स्थानटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट (NRR)
1वेस्टइंडीज1102+5.350
2साउथ अफ्रीका1102+3.880
3भारत1010-3.880
4जिम्बाब्वे1010-5.350

ये भी पढ़ें: SL vs NZ: न्यूजीलैंड की जीत के बाद अब कैसे सेमीफाइनल में क्वालिफाई करेगी पाकिस्तान? दुआओं के सहारे है टीम 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola