हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: भारत ने दुबई में पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, किंग कोहली के शतक से पाक हुआ 'बेबस'

India vs Pakistan: भारत ने 23 फरवरी का दिन अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने 6 विकेट से मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पूरी कर ली।

विज्ञापन

India vs Paksitan: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम ने 6 विकेट से पाकिस्तान को हराकर अपनी जगह सेमीफाइनल में लगभग पक्की कर ली है। इस मैच में विराट कोहली, शुभमन गिल के अलावा कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के बल्लेबाज और गेंदबाज इस मैच में बेबस दिखे।

बड़ा टोटल बनाने में नाकाम हुई पाकिस्तान

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 10 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सऊद शकील ने बनाए। उन्होंने 5 चौके की मदद से 76 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा खुशदिल शाह ने 38 रनों की पारी खेली थी। टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी शतकीय पारी खेली थी।

भारत ने हासिल किया लक्ष्य

342 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित ने 20 रनों का योगदान दिया। जबकि शुभमन गिल ने 46 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। अय्यर ने 67 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 5 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया। वहीं विराट कोहली ने इस मैच में दमदार शतक बनाते हुए पाकिस्तान को हार का स्वाद चखाया। कोहली ने 111 गेंदों में 100 रनो की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को धराशायी कर दिया। इस दौरान किंग कोहली ने 7 चौके लगाए। उन्होंने मैदान के लगभग चारो ओर शॉट खेला। विराट ने लगभग पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर कर दिया। उनकी पारी की चर्चा अब चारों ओर होने लगी।

विज्ञापन

कोहली भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में अपने 14 हजार वनडे रन पूरे किए।

कुलदीप ने झटके 3 विकेट

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए थे, जिसमें बाबर आजम का भी विकेट शामिल था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola