न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद एक्शन मोड में BCCI, 2 खिलाड़ी जल्द होंगे ऑस्ट्रेलिया रवाना

India vs Australia: न्यूजीलैंड से मिली 3-0 की हार के बाद अब बीसीसीआई एक्शन मोड में दिख रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले 2 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाले हैं।

Team India

Team India

विज्ञापन

India vs Australia: न्यूजीलैंड के साथ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम इंडिया पर काफी सवाल उठ रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले घर पर भारतीय टीम की इस हार ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद अब बीसीसीआई एक्शन मोड में दिख रही है। बीसीसीआई अब ऑस्ट्रेलिया ए के साथ होने वाले दूसरे मैच के लिए 2 सीनियर खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना करने वाली है। ये दोनों खिलाड़ी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी टीम स्क्वाड का हिस्सा है।

केएल राहुल और ध्रुव जुरेल रवाना

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला मुकाबला खेला जा चुका है। जिसमें इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरा मुकाबला 7 नवंबर से खेला जाएगा। जिसमें केएल राहुल और ध्रुव जुरेल भी खेलते नजर आएंगे। ये दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे।

विज्ञापन

पहले मैच में केएल राहुल को खेलते हुए देखा गया था लेकिन खराब फॉर्म के चलते उनको ड्रॉप कर दिया गया था। वहीं जुरेल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। वहीं अब बीसीसीआई चाहती है कि ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को ज्यादा प्रैक्टिस का मौका मिले। ताकि आगे सीरीज के दौरान टीम को फायदा हो सके।

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट सभी खिलाड़ियों को खेलने का पूरा मौका देना चाहता है, खासकर रिजर्व खिलाड़ियों को, जिनको ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कभी भी खेलने का मौका मिल सकता है। दूसरी तरफ श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार ने गौतम गंभीर को भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में नियुक्ति के महज तीन महीने बाद ही भारी दबाव में डाल दिया है। गंभीर की कोचिंग मे पहले टीम इंडिया को वनडे सीरीज में श्रीलंका ने हराया था, उसके बाद अब टेस्ट सीरीज में पहली बार भारत में न्यूजीलैंड ने हराया। हम गंभीर को आगे की चुनौती से निपटने के लिए रणनीतियों में थोड़ा बदलाव करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ