India Womens vs Sri Lanka Womens: भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2025 के बाद श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज का शेड्यूल सामने आया है. 5 मैचों की टी-20 सीरीज कुल 2 वेन्यू पर खेली जाएगी. भारतीय महिला टीम ने हाल ही में विश्व कप पर कब्जा जमाया था. इसके बाद टीम ने अब तक कोई भी मैच नहीं खेला है. लेकिन अब दिसंबर में भारतीय टीम टी-20 सीरीज खेलते हुए नजर आएगी, जिसके शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है.
5 मैचों की टी-20 सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान
5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर को विशाखापट्टनम में ही खेला जाएगा. इसके अलावा तीसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को खेला जाएगा. वहीं 28 और 30 दिसंबर को क्रमशः चौथा-पांचवां मैच भी तिरुवनंतपुरम में ही खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर! आयरलैंड ने T20I मैच में बांग्लादेश को किया चारों खाने चित
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| 1st T20I | 21 दिसंबर 2025 | विशाखापत्तनम |
| 2nd T20I | 23 दिसंबर 2025 | विशाखापत्तनम |
| 3rd T20I | 26 दिसंबर 2025 | तिरुवनंतपुरम |
| 4th T20I | 28 दिसंबर 2025 | तिरुवनंतपुरम |
| 5th T20I | 30 दिसंबर 2025 | तिरुवनंतपुरम |
52 रनों से जीता था मुकाबला
भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 52 रनों से जीत हासिल की थी. भारत ने फाइनल मैच में शेफाली वर्मा की 87 और दीप्ति शर्मा की 58 रनों की पारी के दमपर 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 रनों पर सिमट गई थी. हालांकि कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 98 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद भी साउथ अफ्रीका जीत हासिल नहीं कर सकी.
ये भी पढ़ें:- WPL 2026 Auction: आखिर क्यों अनसोल्ड रहीं एलिसा हीली? सामने आई चौंकाने वाली वजह
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
5 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
5 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
6 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
7 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
8 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
10 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines