IND vs ZIM: Team India की जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगे शशि थरूर? बोले- ट्रोल होकर खुश

IND vs ZIM Shashi Tharoor: शशि थरूर ने टीम इंडिया की जीत पर रिएक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम की हार पर तंज कसा था। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है, जिसकी वजह से शशि थरूर ट्रेंड करने लगे।

IND vs ZIM Shashi Tharoor Team India

IND vs ZIM Shashi Tharoor Team India

IND vs ZIM Shashi Tharoor: भारतीय टीम ने रविवार को करिश्माई कमबैक करते हुए जिम्बाब्वे को उसके घर में 100 रनों से बड़ी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने हरारे में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी, फिर गेंदबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन कर महफिल लूटी। इससे पहले शुभमन गिल की कप्तानी में गई युवा टीम इंडिया को पहले मैच में करारी हार के बाद आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों ने रोहित-विराट की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए थे, लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम ने कमबैक किया, उसे देख रोंगटे खड़े हो गए। टीम इंडिया की जीत के बाद शशि थरूर भी अचानक ट्रेंड करने लगे। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की तारीफ कर कसा था तंज

दरअसल, शशि थरूर ने पहले टी-20 में भारत की हार पर तंज कसा था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- भारत की T20 World Cup जीत के लिए मुंबई में हुए जश्न की गूंज अभी भी कम नहीं हुई है। आज हरारे में जिम्बाब्वे की छोटी टीम ने हमें हरा दिया। यह ठीक वैसा ही है जैसा कि BCCI ने चीजों को हल्के में लेने के लिए किया। चाहे 4 जून हो या 6 जुलाई, अहंकार को एक पायदान नीचे लाया गया है। बहुत बढ़िया खेला, जिम्बाब्वे!

विज्ञापन

ट्रोल किए जाने पर खुशी

फिर जब टीम इंडिया को दूसरे टी-20 मैच में शानदार जीत मिली तो थरूर ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि मुझे ट्रोल किए जाने पर खुशी है। थरूर ने लिखा- आज जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराने वाली युवा भारतीय टीम को बधाई। खासकर अभिषेक शर्मा को, जिनका शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक था। खुशी है कि उन्होंने कल के अपने खराब प्रदर्शन से इतनी जल्दी वापसी की। एक सुखद कारण के लिए ट्रोल किए जाने पर मुझे खुशी है।

विज्ञापन

विक्ट्री परेड पर राजनीति

थरूर ने इसमें बीसीसीआई को टैग किया। आपको बता दें कि टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जब मुंबई में विक्ट्री परेड निकाली गई तो राजनीति तेज हो गई। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने विक्ट्री परेड में गुजरात से बस मंगाने पर सवाल उठाए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी) के विधायक रोहित पवार ने इसे महाराष्ट्र का अपमान बता दिया। वहीं विपक्षी दलों ने ‘बेस्ट’ की बस का चयन नहीं करने पर तंज कसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ