रोहित-विराट के बाद अब ये धुरंधर भी विजय हजारे ट्रॉफी में मचाएगा तहलका, इस दिन होगा कमबैक!

Ravindra Jadeja Set Play Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का हिस्सा बनने वाले हैं. दोनों को देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. अब भारतीय क्रिकेट का एक और बड़ा नाम विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाला है. रवींद्र जडेजा काफी समय बाद अब इस बड़े टूर्नामेंट में जलवा बिखेरेंगे.

Ravindra Jadeja Set Play Vijay Hazare Trophy

रोहित-विराट के बाद ये प्लेयर भी खेलेगा VHT

Ravindra Jadeja Set Play Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खास रहने वाली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे. BCCI ने नेशनल टीम के सभी प्लेयर्स को विजय हजारे ट्रॉफी खेलने की सलाह दी थी. इसी वजह से रोहित, विराट, गिल और हार्दिक समेत कई सारे बड़े प्लेयर्स VHT का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे. अब भारतीय क्रिकेट का एक और सितारा इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाला है.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी!

टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले हैं. सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन के एक अधिकारी ने कन्फर्म किया कि रवींद्र जडेजा 6 जनवरी और 8 जनवरी को सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वो इस टूर्नामेंट में दो मैच खेलने वाले हैं. बता दें कि सौराष्ट्र का 9 जनवरी को सर्विसेस और 8 जनवरी 2026 को गुजरात से मैच होने वाला है. इन दोनों के खिलाफ जडेजा का साथ सौराष्ट्र को जबरदस्त फायदा करा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली फैंस के लिए बुरी खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं दिखेगा ‘किंग’ का जलवा!

टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद बदलेगा प्लान?

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अगर रवींद्र जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चुना जाता है, तो फिर उनके प्लान में बदलाव भी हो सकता है. दरअसल, 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू हो ही है और इसके लिए टीम इंडिया को जल्दी साथ आना होगा. यही कारण है कि विराट, रोहित समेत अन्य प्लेयर्स विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती कुछ मैच खेल रहे हैं. अभी के हिसाब से जडेजा दो VHT मैच खेलेंगे.

विज्ञापन

जडेजा का कैसा रहा आखिरी सीरीज में प्रदर्शन?

रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह नहीं मिली थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में उनकी वापसी हुई. इस सीरीज में खेले गए तीन मैचों में उन्होंने एक विकेट अपने नाम किया और दो पारियों में 56 रन बनाए. जडेजा का प्रदर्शन उतना कुछ खास नहीं रहा है. देखना होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें जगह मिलेगी, या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ