भारत के U-19 प्लेयर ने नहीं दिया भाव, तो झल्ला गए पाकिस्तान के मोहसिन नकवी, ICC से करेंगे शिकायत

Mohsin Naqvi: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले और उसके बाद हुए विवाद को लेकर मोहसिन नकवी आईसीसी से औपचारिक तौर पर शिकायत करेंगे.

Mohsin Naqvi IND vs PAK

Mohsin Naqvi IND vs PAK

Pakistan To Lodge Complaint Against India U19 Players With ICC: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल पाकिस्तान की जीत के साथ खत्म हुआ, जिसमें समीर मिन्हास 172 रनों की पारी खेलकर मैच को काबू में कर लिया. फाइनल में मैदान पर क्रिकेट के दौरान कुछ गरमा-गरमी भी हुई, लेकिन इस मामले को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मोहसिन नकवी ने और बढ़ा दिया, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी हेड हैं. पाकिस्तान अंडर-19 टीम के कोच सरफराज अहमद ने फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव के बारे में शिकायत की, जिसके बाद नकवी ने कहा कि वो आईसीसी में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी से हाथ भी नहीं मिलाया था.

विज्ञापन

13 साल बाद पाकिस्तान को खिताब

रविवार 21 दिसंबर 2025 को हुए फाइनल में पाकिस्तान ने 347/8 का बड़ा स्कोर बनाया. इस टारगेट का बचाव करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 26.2 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट कर दिया और 191 रनों से बड़ी जीत हासिल की. ​​फाइनल में पाकिस्तान की ये जीत 13 साल बाद उनका पहला अंडर-19 एशिया कप खिताब था. ये पाकिस्तान के इतिहास में सिर्फ दूसरा अंडर-19 एशिया कप खिताब भी था.

विज्ञापन

ICC से शिकायत करने का ऐलान

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की तरफ अंडर-19 टीम के लिए आयोजित स्वागत समारोह में बोलते हुए, नकवी ने फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का वादा किया. मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा, ‘अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उकसाते रहे. पाकिस्तान इस घटना के बारे में आईसीसी को औपचारिक तौर पर जानकारी देगा. राजनीति और खेल को हमेशा अलग रखना चाहिए.’

विज्ञापन

कोच सरफराज ने क्या कहा?

इसी बातचीत के दौरान, सरफराज ने कहा कि मैच में भारत का बर्ताव ‘खेल भावना’ के खिलाफ था. सरफराज ने कहा, ‘खेल के दौरान भारत का बर्ताव सही नहीं था, और उनका आचरण क्रिकेट की भावना के खिलाफ था. इसके बावजूद, हमने खेल भावना के साथ अपनी जीत का जश्न मनाया. क्रिकेट हमेशा सही भावना से खेला जाना चाहिए; भारत ने जो किया वो उनके अपने कामों को दिखाता है.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ