IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

New Zealand Squad for ODI and T20I series vs India: न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे की शुरुआत तीन वनडे सीरीज से होगी और इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड ने वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी हैं.

New Zealand Cricket Team

New Zealand Cricket Team

New Zealand Squad for ODI and T20I series vs India: न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड का भारत दौरा अगले साल 11 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें कीवी टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. न्यूजीलैंड ने वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी हैं. इस स्क्वॉड में कई दिग्गज और नए खिलाड़ियों को जगह मिली हैं.

विज्ञापन

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लेफ्ट आर्म स्पिनर जेडन लेन्नॉक्स को पहली बार न्यूजीलैंड टीम में मौका मिला है. उनके अलावा, अनकैप्ड क्रिस्टियन क्लार्क, आदि अशोक, जोश क्लार्कसन, निक केली और हाल ही में टेस्ट डेब्यू करने वाले माइकल रे जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं. वहीं, कई दिग्गज खिलाड़ी चोट के कारण इस दौरे के लिए नहीं चुने गए हैं.

विज्ञापन

वनडे टीम की कमान संभालेंगे माइकल ब्रेसवेल

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार, 23 दिसंबर को भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान किया. न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम में कई अनुभवी और नए खिलाड़ियों को चुना है. काइल जैमीसन और मिचेल सैंटनर की एक बार फिर न्यूजीलैंड टीम में वापसी हो रही है. जैमीसन को वनडे और टी20 दोनों सीरीज के लिए चुना गया है, जबकि सैंटनर को सिर्फ टी20 टीम में जगह मिली है.

ग्रोइन इंजरी के चलते सैंटनर काफी समय से टीम से बाहर थे. सैंटनर की गैरमौजूदगी में वनडे सीरीज में कीवी टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करेंगे. उनके साथ टीम में डेवॉन कॉनवे, डैरिल मिचेल, विल यंग और हेनरी निकोल्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं. वहीं, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लेफ्ट आर्म स्पिनर जेडन लेन्नॉक्स को पहली बार न्यूजीलैंड टी20 टीम में मौका मिला है.

विज्ञापन

केन विलियमसन वनडे टीम का हिस्सा नहीं

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर नहीं आएंगे. विलियमसन SA20 लीग में खेलने के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वहीं, टेस्ट कप्तान टॉम लैथम अपने तीसरे बच्चे के जन्म के कारण न्यूजीलैंड में ही रहेंगे, इसलिए वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. मैट हेनरी भी अभी इंजरी से रिकवर कर रहे हैं, इसी वजह से वनडे टीम में नहीं हैं, लेकिन टी20 सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है.

इसके अलावा, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और मार्क चैपमैन भी चोट की वजह से वनडे टीम में नहीं चुने गए हैं, हालांकि, चैपमैन टी20 के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. बता दें कि, वनडे मैचों में मिच हे विकेटकीपिंग करेंगे, जबकि टी20 इंटरनेशनल में डेवॉन कॉनवे विकेटकीपर की भूमिका निभाते दिखेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढें- जेमिमा रोड्रिग्स को मिला वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस का इनाम, दिल्ली कैपिटल्स ने WPL से पहले सौंपी अहम जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड की वनडे टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), जैक फाउल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेन्नॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

न्यूजीलैंड की टी20 टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, इश सोढ़ी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ