IND vs SL: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

IND vs SL Suryakumar Yadav Most POTM Award: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्हें अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

IND vs SL T20 Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

IND vs SL Suryakumar Yadav Most POTM Award: टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे का आगाज शानदार किया है। हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर और टी-20 के कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है। सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में न केवल खुद को एक बल्लेबाज, बल्कि कप्तान के तौर पर भी साबित कर दिखाया। उन्होंने 43 रनों से जीत में बड़ी भूमिका निभाई। सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक 233.08 के स्ट्राइक रेट से 58 रन कूटे। उन्हें उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने बनाया ये रिकॉर्ड

इस खिताब के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। सूर्यकुमार यादव सबसे कम मैचों में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का खिताब अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या ने 69 मैचों में 16 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। इस मामले में ये उन्हें दुनिया का नंबर-1 खिलाड़ी बनाता है। इसके साथ ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी 16 POTM अवॉर्ड जीते हैं। सूर्या ने उनकी बराबरी भी कर ली है, लेकिन विराट ने 125 मैचों में ये मुकाम हासिल किया था। अब वह टी-20 से संन्यास भी ले चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सूर्या किसी न किसी मैच में उनसे आगे निकल जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

लिस्ट में सिकंदर रजा, मोहम्मद नबी, रोहित शर्मा का नाम  

बता दें कि सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली के बाद जिम्बाब्वे के स्टार सिकंदर रजा का नाम दर्ज है। उन्होंने 91 मैचों में 15 बार इस खिताब को अपने नाम किया है। वहीं जबकि मलेशिया के खिलाड़ी विरनदीप सिंह 78 मैचों में 14 अवॉर्ड जीतकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर शामिल हैं। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद नबी पांचवें स्थान पर काबिज हैं। नबी ने 129 मैचों में 14 POTM अवॉर्ड जीते हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 159 मैचों में 14 अवॉर्ड जीतकर इस लिस्ट में छठे स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया 1-0 से आगे 

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। टीम इंडिया दूसरा मुकाबला रविवार को इसी स्टेडियम में खेलेगी। जबकि तीसरा मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद 2 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। जिसमें रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आएंगे। जबकि विराट कोहली भी खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ