हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL 1st T20: 47 रन बनाते ही यशस्वी रच देंगे इतिहास, यह मुकाम हासिल करने वाले बनेंगे 2024 के पहले बल्लेबाज

IND VS SL: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले टी 20 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस मैच में उनकी निगाह एक और बड़े रिकॉर्ड पर होगी। वो इस रिकॉर्ड को बनाने से ज्यादा दूर नहीं हैं।

विज्ञापन

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच शनिवार (27 जुलाई) को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों में एक नए युग की शुरू हो रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं। जबकि चरिथ असलंका को श्रीलंका का कप्तान बनाया गया है। इस मुकाबले में टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका है।

यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं ये बड़ा कारनामा

श्रीलंका के खिलाफ यशस्वी जायसवाल अगर पहले मैच में 47 बना लेते हैं तो वो 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। यशस्वी जायसवाल ने इस साल 11 मैचों की 16 पारियों में 953 रन बनाएं हैं। उन्होंने छह टेस्ट मैचों में 740 रन और पांच T20 में कुल 213 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल(भारत) 953
इब्राहीम जादरान (अफगानिस्तान) 844
रोहित शर्मा (भारत) 833
कुसल मेंडिस (श्रीलंका) 833
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) 773
बाबर आजम (पाकिस्तान) 709
शुबमन गिल (भारत) 691
पथुम निसांका 680
जॉर्ज मुन्से (स्कॉटलैंड) 632
मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) 632

जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था अच्छा प्रदर्शन

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी तीन टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग XI का हिस्सा थे। उन्होंने चौथे मैच में 53 गेंदों पर 93 रन रन की पारी खेली थी। वो इस समय टी20 में आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं। ऐसे में वो श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके टॉप 5 में जगह बनाना चाहेंगे।

दोनों टीमों का स्क्वाड

विज्ञापन

भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई।

श्रीलंकाई टी20 टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालगे, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो और असिथा फर्नांडो।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक गेंद पर 2 व‍िकेट, क्र‍िकेट में क्‍या ऐसा संभव है?

ये भी पढ़ें: ‘हाय रे किस्मत’ पहले ही मैच में मिली बदनामी, तोड़ा क्रिकेट में 90 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मैदान पर हार्दिक ने पकड़ी सूर्यकुमार यादव की गर्दन, सामने आया गौतम गंभीर का रिएक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola