IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच कल (10 नवंबर) खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले ही इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में टीम की कोशिश लगातार दूसरी जीत कर सीरीज में अजेय बढ़त बनने पर होगी। वहीं, साउथ अफ्रीका इस मैच में वापसी करना चाहेगा। टीम इंडिया ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी।
अभिषेक शर्मा पर टिकी निगाह
पहले टी20 मैच में संजू सैमसन में धमाल मचा दिया था। उन्होंने शानदार शतक बनाया था। लेकिन उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। अभिषेक शर्मा लगातार 5वीं बार फेल हुए हैं। अभिषेक शर्मा ने अभी तक 8 पारियों में 1 शतक बनाया है। बाक़ी की 7 पारियों में उनका बेस्ट स्कोर 16 रन रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिषेक शर्मा अपनी फॉर्म को लेकर कितना जूझ रहे हैं।
अभिषेक शर्मा लगातार मिल रहे मौका का फायदा उठा नहीं पा रहे हैं। टीम मैनेजमेंट के लिए ये चिंता का विषय है। अभिषेक शर्मा भले ही आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हो, लेकिन टीम मैनेजमेंट दूसरे टी20 मैच में बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगा। ऐसे में दूसरे टी20 मैच में एक बार फिर से अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।
जानें किन गेंदबाजों को मिलेगा मौका
पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में सूर्यकुमार यादव गेंदबाजी में भी कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। यश दयाल को अभी अपने डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, यश दयाल।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
11 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
59 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines