IND vs SA: रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ेंगे सूर्यकुमार यादव! कैप्टन के पास इतिहास रचने का मौका

Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से होगी। इस सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका है।

Indian Players

IND vs SA, Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज के साथ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव करीब एक महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। इस सीरीज के लिए कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, क्योंकि कई सीनियर खिलाड़ी उस टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जो अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए उड़ान भरेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में सूर्यकुमार के पास एक बेहतरीन रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जहां वो रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं।

दरअसल भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के करीब हैं। सूर्यकुमार ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 7 टी-20 मैचों में 346 रन बनाए हैं। रोहित मौजूदा समय में टी-20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके नाम 18 मैचों में 429 रन दर्ज हैं।

डेविड मिलर सबसे आगे

ऐसे में सूर्यकुमार को रोहित से आगे निकलने के लिए सिर्फ 84 रनों की जरूरत है। इसके अलावा सूर्यकुमार इस सीरीज में 49 रन बनाते ही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी पछाड़ देंगे। दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने अब तक भारत के खिलाफ 21 मैचों में 452 रन बनाए हैं।

क्या कंगारुओं के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत पाएगी टीम इंडिया?

भुवनेश्वर टॉप पर

गेंदबाजों की बात की जाए दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में भारत के तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार 14 विकेट लेकर टॉप पर हैं। भुवनेश्वर नेशनल टीम से लंबे समय से बाहर हैं। इस लिस्ट में अनुभवी स्पिनर आर अश्विन 11 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के चार मैच क्रमश: 8, 10, 13 और 15 नवंबर को डरबन, गेकेबरहा, सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ