IND vs SA 1st T20I Pitch Report: टेस्ट क्रिकेट में शर्मसार होने के बाद अब बारी है फटाफट क्रिकेट के रोमांच की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। विदेशी सरजमीं पर बतौर कप्तान सूर्या का यह पहला टेस्ट होगा। साउथ अफ्रीका की धरती पर जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह जैसे युवा खिलाड़ी धांसू प्रदर्शन के साथ अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। वहीं, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप और आवेश खान भी अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।
कैसी खेलेगी डरबन की पिच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच डरबन के किंग्समीड मैदान पर 8 नवंबर को खेला जाएगा। किंग्समीड पर अब तक कुल 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिली है। वहीं, 9 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी पहले टी-20 में टॉस काफी अहम किरदार निभा सकता है। डरबन के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। हालांकि, पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। ग्राउंड पर अच्छा बाउंस होने की वजह से फास्ट बॉलर्स बल्लेबाजों के लिए दिक्कत पैदा कर सकते हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?
किंग्समीड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 153 रन रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 135 का है। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2023 में बनाया था। कंगारू टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन ठोके थे। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के ही नाम है। कंगारुओं ने 191 रन के लक्ष्य को 17.5 ओवर में चेज कर डाला था। हालांकि, किंग्समीड पर आजतक 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य चेज नहीं हो सका है।
युवा खिलाड़ियों के पास शानदार मौका
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए सिलेक्टर्स ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, रमनदीप सिंह के पास बल्ले से अपनी काबिलियत साबित करने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, भारतीय टीम में पहली बार शामिल किए गए विजयकुमार वैशाख के पास भी साउथ अफ्रीका की कंडिशंस में जोरदार प्रदर्शन करने का चांस होगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाना है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines