हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs NZ: शतक से चूकने के बाद भी टॉम लैथम ने बनाया ये कीर्तिमान, बने इस खास लिस्ट का हिस्सा

IND vs NZ:न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट मैच में भारत पर 301 रन की लीड ले ली है। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम ने शानदार अर्धशतक बनाया है।

विज्ञापन

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इसके बाद जवाब में टीम इंडिया की पारी सिर्फ 156 रन पर ही सिमट गई थी। वहीं, कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम ने दूसरी पारी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कप्तान टॉम लैथम ने दिखाया दम

पुणे टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने के समय 5 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 9 और टॉम ब्लंडेल 30 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लैथम ने संकटमोचक की भूमिका को अदा किया। इस दौरान उन्होंने 133 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। यह उनका भारत के खिलाफ टेस्ट में भारतीय सरजमीं पर छठी बार 50+ स्कोर था। वो भारत के लिए भारतीय सरजमी पर बतौर टेस्ट ओपनर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले चुनिंदा मेहमान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए है। भारत में किसी विदेशी ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड एलिस्टर कुक के नाम हैं।

 

इस तरह उन्होंने भारतीय सरजमीं पर एक खास कीर्तिमान रच दिया। लैथम भारत के खिलाफ टेस्ट में भारतीय सरजमीं पर छठी बार 50+ स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह टीम इंडिया के खिलाफ भारत में टेस्ट ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले चुनिंदा मेहमान बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए। भारत में बतौर ओपनर 9 पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया है। उसके बाद हनीफ मोहम्मद, मैथ्यू हेडन और गॉर्डन ग्रीनिज ने 7-7 बार यह कारनामा किया है। इसके बाद कीवी कप्तान का नंबर आता है।

विज्ञापन

टीम इंडिया के खिलाफ भारत में टेस्ट ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज

9 एलिस्टर कुक (26 पारी)
7 हनीफ मोहम्मद (17 पारी)
7 मैथ्यू हेडन (22 पारी)
7 गॉर्डन ग्रीनिज (25 पारी)
6 टॉम लैथम (14 पारी)
5 जैक क्रॉले (5 पारी)

शतक बनाने से चूके टॉम लैथम

भारत के खिलाफ टॉम लैथम शतक बनाने से चूक गए। वो 86 रन बनाकर सुंदर का शिकार बने। हालांकि उन्होंने आउट होने से कीवी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। न्यूजीलैंड की भारत पर लीड 301 रनों की हो गई है। न्यूजीलैंड की भारत पर लीड 301 रनों की हो गई है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola