हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs NZ:सिराज के समर्थन में उतरे मोहम्मद शमी, फॉर्म में वापसी के लिए दिया गुरुमंत्र

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सिराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 2 विकेट लिए थे। इसके बाद उन्हें काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

IND vs NZ: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वो लगातार विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहा है। जिस वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसी टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी उनके समर्थन में आ गए हैं। उनका कहना है कि सिराज आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने सिराज को फॉर्म में वापसी के लिए जरूरी सलाह भी दी है।

एशिया में संघर्ष करते हैं सिराज

विदेशी पिचों सिराज का रिकॉर्ड बेहद शानदार हैं। उन्होंने 30 टेस्ट मैचों में 80 विकेट लिए हैं, लेकिन उनमें से 61 विकेट SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया) में आए है। अगर एशिया में उनके रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट ही लिए हैं।

 

सिराज की फॉर्म को लेकर शमी ने कही ये बात

सिराज की फॉर्म को लेकर स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में शमी ने कहा, “ऐसा नहीं है कि सिराज नए हैं। उन्हें काफी ज्यादा अनुभव है। कई बार हम जो चीजे गेंदबाजों से चाहते हैं, वो नहीं हो पाटा है। मुझे लगता है कि वो ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जहां पर उनके हिसाब से चीजे नहीं हो रही हैं। उनकी गेंदों पर कैच नहीं लिए जा रहे हैं। कई बार बल्लेबाज को भाग्य का साथ मिल जाता है।

विज्ञापन

 

‘बेसिक पर ध्यान देने की जरूरत है’

सिराज को सलाह देते हुए उन्होंने कहा, “सबके करियर में ऐसा दौर आता है। मुझे लगता है कि उन्हें निराश होने कि जरूरत नहीं है। उन्हें अपने बेसिक पर ध्यान देना होगा। उन्हें एक जगह चुनकर गेंदबाजी करनी होगी। एक बार जब उन्हें सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी तो उन्हें कोई भी रोक नहीं पाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से ड्रॉप किया जा सकता है। उनकी जगह पर टीम में आकाशदीप को मौका मिल सकता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola