IND vs NZ: टीम इंडिया को बेंगलुरु टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया की निगाह अब पुणे टेस्ट मैच पर टिकी हुई है। टीम इंडिया की कोशिश इस मैच में जीत हासिल करने की होगी। वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को पुणे टेस्ट में मुश्किलें का सामना करना पड़ सकता है।
पुणे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने चली बड़ी चाल
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में उन्हें स्पिनर्स ने काफी ज्यादा परेशान किया था। ऐसे में अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए पुणे में स्पिनिंग ट्रैक तैयार किया जा रहा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे की पिच को काली मिट्टी से तैयार किया जा रहा है। इस पिच पर पहले टेस्ट की तुलना में कम उछाल देखने को मिलेगा। इस पिच पर स्पिनर्स को काफी ज्यादा मदद मिलेगी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए आर अश्विन और जडेजा का सामना करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।
अश्विन का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। ऐसे में पुणे टेस्ट मैच में वो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। पिच को देखते हुए टीम इंडिया एक बार फिर से तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है।
ये भी पढ़ें:- कभी नहीं टूट पाएगा क्रिकेट इतिहास का ये रिकॉर्ड, भारतीय दिग्गज ने किया था बड़ा कारनामा
न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकि दो मैचों बचे हुए दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम ने स्पिन यूनिट को और ज्यादा मजबूत कर ली है। इस सीरीज का दूसरा मैच पुणे और तीसरा मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इन दोनों मैदानों पर स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिल सकता है। इसी वजह से टीम इंडिया में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। सुंदर ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 में खेला था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर
ये भी पढ़ें:- महज 1 ओवर ने खत्म कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, 4 रन देकर झटके थे 6 विकेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया
18 mins agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
1 hr agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
1 hr agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
4 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
4 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, मेंस रिकर्व टीम ने फाइनल में बनाई जगह
5 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines